लाइव टीवी

Pune MTHL: पुणे से मुंबई पहुंच जाएंगे मात्र 90 मिनट में, खाका हो रहा तैयार, ऐसे आसान होगा सफर

Updated May 25, 2022 | 19:51 IST

Pune MTHL: मुंबई से पुणे तक का सफर में लगने वाली दूरी जल्‍द ही सिमटने वाली है। इन दोनों महानगरों के बीच सफर करने में अभी जहां करीब तीन घंटे का समय लगता है, वहीं अगले साल से इस सफर को यात्री 90 मिनट में ही तय कर सकेंगे। इस दूरी को कम करने के लिए बन रहा मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक का निर्माण कार्य करीब 77 फीसदी पूरा हो गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल)
मुख्य बातें
  • एमटीएचएल का निर्माण कार्य 77 फीसदी हुआ पूरा
  • वर्ष 2023 के अंत तक हो सकता है इस पुल का शुभारंभ
  • जापान के सहयोग से 17,843 करोड़ रुपये में बन रहा यह समुद्री पुल

Pune MTHL: मुंबई और पुणे के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा सेवरी और न्हावा शेवा के बीच विकसित किया जा रहा मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) का निर्माण बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। करीब 21.8 किलोमीटर लंबे इस समुद्री पुल के साल 2023 के अंत तक तैयार होने की उम्‍मीद है। इस पुल के शुरू होने के बाद दक्षिण मुंबई और नवी मुंबई के बीच यात्रा के समय में भारी कटौती होगी। इस पुल के माध्‍यम से यात्री मात्र 90 मिनट में पुणे से मुंबई पहुंच सकेंगे।

वहीं यह पुल मुंबई से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए यह एक वरदान साबित होगी। इस मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक से शहर में ट्रैफिक को कम करने और नवी मुंबई में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए बनाया जा रहा है। इस लिंक का सेवरी, शिवाजी नगर और चिरले में इंटरचेंज होगा।

वर्तमान में पुणे से मुंबई जाने का यह है रूट

वर्तमान में पुणे से मुंबई जाने के लिए पीडी मेलो रोड, फ्रीवे, सायन-पनवेल एक्सप्रेसवे, मुंबई पुणे एक्सप्रेसवे, एनएच 48 और एनएच 748 मौजूद हैं। जिनसे होकर यात्री सफर करते हैं। अभी सड़क मार्ग से पुणे और मुंबई की दूरी करीब 150 किलोमीटर है। इस दूरी को तय करने में लगभग तीन घंटे का समय लगता है।

पुल शुरू होने के बाद 90 मिनट का सफर

वहीं मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक शुरू होने के बाद यह दूरी सिमट कर मात्र 90 मिनट की रह जाएगी। इसके शुरू होने का फायदा गोवा और लोनवाला और खंडाला जैसे रूट पर सफर करने वाले लोगों को भी मिलेगा। इससे कई क्षेत्रों का विकास भी होगा।

17843 करोड़ रुपये है इसका बजट

बता दें कि, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक की निर्माण लागत लगभग 17,843 करोड़ रुपये है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक को ईपीसी मॉडल के तहत तैयार किया जा रहा है। इस परियोजना लागत का लगभग 85% जापान अंतर्राष्ट्रीय सहयोग एजेंसी द्वारा वित्तपोषित किया गया है। मई  2022 तक मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का लगभग 77% काम पूरा हो चुका है। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी।