लाइव टीवी

पुणे में सरेराह दो नाबालिगों की किडनैपिंग, गांव में मच गया हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated May 20, 2022 | 21:13 IST

पुणे के रहाटा तालुका के रंजनगांव खुर्द में इन दिनों अपहरण की एक घटना चर्चा का कारण बनी हुई है। यहां 17 मई की दोपहर को यह घटना घटी। 12 साल का सागर संतोष मदान और 17 साल का अक्षय भाऊसाहेब वाकले दोपहर में करीब तीन बजे एक साथ ​घर से निकले थे। ये दोनों बच्चे हमेशा साथ ही रहते थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे में दो बच्चों का अपहरण
मुख्य बातें
  • रहाटा तालुका के रंजनगांव खुर्द की घटना
  • माता—पिता का रो—रोकर बुरा हाल
  • रहाटा थाने में मामला दर्ज करवाया गया

पुणे के रहाटा तालुका के रंजनगांव खुर्द में इन दिनों अपहरण की एक घटना चर्चा का कारण बनी हुई है। दरअसल, यहां से दो बच्चों का अपहरण हुआ है। अपहरण के दो दिन बाद भी बच्चा का पता नहीं चल सका है। वहीं इन दोनों के परिवार बच्चों के नहीं मिलने से बेहद परेशान हैं। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित बच्चों के पिता ने रहाटा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुटी है। हैरानी की बात ये है कि, इन बच्चों को आखिर क्यों और किसने किडनैप किया है। 

हमेशा साथ ही रहते थे दोनों बच्चे 

जानकारी के अनुसार, घटना रहाटा तालुका के रंजनगांव खुर्द की है। यहां 17 मई की दोपहर को यह घटना घटी। 12 साल का सागर संतोष मदान और 17 साल का अक्षय भाऊसाहेब वाकले दोपहर में करीब तीन बजे एक साथ ​घर से निकले थे। ये दोनों बच्चे हमेशा साथ ही रहते थे। परिवारवालों ने सोचा कि, बच्चे लौट आएंगे। लेकिन ये बच्चे देर रात तक वापस नहीं लौटे। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। पूछताछ में पता चला कि, गांव के बाहर कोई अज्ञात शख्स घूम रहा था। शक है कि, उसी ने बच्चों को किडनैप किया है। इसके बाद सागर के पिता संतोष कचरू मदान ने रहाटा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। बड़ा सवाल ये है कि, आखिर किस उद्देश्य से बच्चों का अपहरण किया गया है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि, कहीं बच्चे खुद ही तो कहीं नहीं चले गए।

पुलिस ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर 

दूसरी ओर गांव में ऐसी घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। गांव के दो बच्चों का ऐसे गायब होने से सभी परेशान हैं। रहाटा थाना निरीक्षक सुनील गायकवाड़ के अनुसार, मामले की जांच हेड कांस्टेबल डी आर कर रहे हैं। इसी के साथ पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर जारी करके लोगों से मदद की अपील की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।