लाइव टीवी

Pune Crime News: जान का दुश्मन बना पार्किंग विवाद, शख्स की पीट-पीटकर हत्या, 5 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Updated Jun 29, 2022 | 17:48 IST

Pune Crime News: पुणे के अंबेगांव बुद्रुक इलाके में एक 33 वर्षीय शख्स की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वाहन की पार्किंग को लेकर चल रहे विवाद के दौरान पांच लोगों ने शख्स के साथ मारपीट की थी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
पुणे में 33 वर्षीय शख्स की पीट- पीटकर हत्या
मुख्य बातें
  • 33 वर्षीय शख्स की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या
  • वाहन की पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद
  • पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार

Pune Crime News: पुणे के आंबेगाव बुद्रुक इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक 33 वर्षीय शख्स की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। वाहन की पार्किंग को लेकर चल रहे विवाद के दौरान पांच लोगों ने शख्स के साथ मारपीट की थी। यह विवाद बीते 26 जून को शुरू हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि, एक शख्स की जान चली गई। कथित हत्या के आरोप में पुणे पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

मृतक की पहचान नरेंद्र खैरे के रूप में हुई है जो आंबेगाव बुद्रुक का निवासी था। नरेंद्र खैरे एक निजी फर्म में काम करता था। पुलिस ने कहा कि, मृतक सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रघुनाथ खैरे का बेटे था, जिन्होंने पुणे शहर में उपायुक्त के रूप में भी काम किया था।

27 जून की तड़के नरेंद्र खैरे की लाश मिली

इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, भारती विद्यापीठ पुलिस ने एक रेस्टोरेंट के पास पार्किंग के बगल में आंबेगाव बुद्रुक में 27 जून की तड़के नरेंद्र खैरे की लाश मिली थी। जिसके बाद से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि, इलाके से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और कुछ स्थानीय लोगों के बयानों के आधार पर मौत की जांच से पता चला है कि, कुछ लोगों के साथ विवाद के बाद नरेंद्र खैरे के पेट में कई बार घूंसा मारा गया था। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

रेस्टोरेंट के पास पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि, शक है कि मृतक का संदिग्धों के साथ 26 जून की शाम को आंबेगाव बुद्रुक में एक रेस्टोरेंट के पास पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़ता चला गया था। जांच से पता चलता है कि, उसके पेट में कई बार बेरहमी से घूंसा मारा गया था, जिससे पेट फट गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।