लाइव टीवी

Pune Crime News: पुणे में शेल्टर होम से लापता हुईं पांच लड़कियां, मचा हड़कंप तलाश में जुटी पुलिस

Updated Sep 01, 2022 | 16:51 IST

Pune Crime News: एक शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियों के गायब होने के शहर में हड़कंप मच गया है। घटना पुणे के हडपसर के गंगानगर में मातोश्री रावमा गर्ल के शेल्टर होम की है। इस शेल्टर होम से पांच नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
शेल्टर होम से लापता लड़कियों की तलाश में पुलिस
मुख्य बातें
  • पुणे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई
  • शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियों के गायब होने से शहर में मच गया हड़कंप
  • पुलिस की तरफ से जगह-जगह चलाया जा रहा है तलाशी अभियान

Pune Crime News: पुणे में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियों के गायब होने के शहर में हड़कंप मच गया है। घटना पुणे के हडपसर के गंगानगर में मातोश्री रावमा गर्ल के शेल्टर होम की है। इस शेल्टर होम से पांच नाबालिग लड़कियां लापता हो गई हैं। मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को कहा कि, लापता लड़कियों का पता लगाने के लिए पुलिस की तरफ से जगह-जगह तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

पुलिस के अनुसार यह घटना बीते 29 अगस्त की सुबह करीब 11:30 अगस्त से 30 अगस्त को सुबह 6:30 अगस्त के बीच हुई है। नाबालिगों के लापता होने का पता चलने के बाद शेल्टर के प्रशासन ने मंगलवार को हडपसर पुलिस स्टेशन में घटना की शिकायत दर्ज करवाई है।

इस तरह पता चला घटना का

पुलिस ने बताया है कि घटना का पता उस वक्त चला जब शेल्टर होम की वार्डन ने मंगलवार की सुबह शेल्टर होम की सभी लड़कियों की हाजरी ले रही थी। पुलिस के मुताबिक लापता लड़कियां बिहार, छत्तीसगढ़, जलगांव, बुल्दाना और ठाणे से की रहने वाली हैं। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर, सुशील दामारे ने कहा है कि 16 से 17 वर्ष की आयु की लड़कियों को बाल कल्याण समिति (CWC) द्वारा सौंपे जाने के बाद शेल्टर होम ले जाया गया था। 

शेल्टर होम में नाबालिगों को सौंपने की व्यवस्था की जा रही थी

सुशील दामारे के मुताबिक शेल्टर होम के प्रशासन ने लापता लड़कियों के माता -पिता की पहचान की थी और नाबालिगों को सौंपने की व्यवस्था कर रहा था, लेकिन बाद में वे लापता हो गई। वहीं बाल अधिकार कार्यकर्ता यामिनी अदबे ने कहा है कि, यह एक गंभीर मुद्दा है और जिम्मेदारी शेल्टर होम की है। मामले की जांच की जरूरत है। दामारे ने कहा कि, इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363 (अपहरण की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं लापता लड़कियों की तलाश जारी है।