लाइव टीवी

Pune Government Job Vacancy Update: पुणे हवेली मंडल दो भागों में बंटे, इतने पदों पर मिलेंगी नौकरियां

Updated Mar 16, 2022 | 14:32 IST

Pune Jobs: पुणे में जल्द सरकारी नौकरी के लिए वैकेंसी निकाली जाएगा। दरअसल, पुणे हवेली मंडल दो भागों में बंटने से नौकरी मिलने के अवसर सामने आ रहे हैं। सरकार ने 3165 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है।

Loading ...
पुणे हवेली मंडल दो भागों में बंटने से नौकरी के अवसर बढ़े
मुख्य बातें
  • पुणे हवेली मंडल दो भागों में बांटा गया
  • तलथी के 3165 पदों को भरने की मंजूरी
  • पुणे में जल्द नौकरी मिलने के अवसर

Pune Jobs: पुणे हवेली मंडल को दो भागों में बांटा गया है। इससे पुणे में सरकारी नौकरी के अवसर निकलेंगे। सरकार ने 3,165 पदों को भरने की भी मजूरी दे दी है। बता दें कि, पिछले दो दशकों में शहरीकरण के कारण हवेली तहसील कार्यालय पर काम का बोझ बढ़ गया है। राज्य विधानसभा में राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने कहा कि, इस कार्यालय पर बोझ कम करने के लिए, महाराष्ट्र राज्य सरकार लोनी कालभोर में एक अतिरिक्त तहसीलदार कार्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेगी। पुणे जिले के हवेली तालुका में लगभग 40 लाख की आबादी वाले 160 गांव हैं।

विधायक अधिवक्ता अशोक पवार और भीमराव तपकीर ने बताया कि, शहरीकरण की दृष्टि से प्रशासनिक व्यवस्था चरमरा रही है। इस संबंध में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री थोराट ने कहा कि, पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में अतिरिक्त तहसील कार्यालय स्थापित करने की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। तद्नुसार वर्तमान में पिंपरी-चिंचवड स्थित मूल हवेली कार्यालय एवं अपर तहसील कार्यालय के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। लोनी कालभोर में अतिरिक्त तहसील कार्यालय स्थापित करने पर तत्काल निर्णय लिया जायेगा। इसके कार्यालय के लिए कर्मी रखे जाएंगे।

3165 पदों पर आएगी वैकेंसी

हवेली तालुका के 160 गांवों में 46 तलाथी कार्यरत हैं। मंत्री थोराट ने कहा कि, सरकार ने तलथी के 3165 पदों को भरने की मंजूरी दी है, जिसके तहत संबंधित क्षेत्रों में तलाथी के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाएगी। बता दें कि, इससे सरकारी नौकरी खोज रहे युवाओं को लाभ मिलेगा। एक साथ हजारों पद भरने से रोजगार के लाभ बढ़ते हैं। वहीं हवेली मंडल दो भाग में बंटने से संभावना है कि, आगे भी इसमें नौकरियों के अवसर मिलेंगे। इसकी जानकारी जल्द ही सरकार द्वारा जारी की जाएगी। पदों को भरने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन लिए जाएंगे, जिसके लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।