लाइव टीवी

Pune Open Gym: पुणे महापालिका शहर की 34 जगहों पर बनाएगी ओपन जिम, बच्चे-बूढ़े होंगे फिट

Updated Mar 19, 2022 | 22:02 IST

Pune Open Gym: पुणे में बच्चों और बूढ़ों को अब फिट बनाने के लिए ओपन जिम बनाए जाएंगे। पार्क में जिम उपकरणों को लगाया जाएगा। इस पर कोई भी जाकर एक्सरसाइज कर सकता है।

Loading ...
पुणे ओपन जिम
मुख्य बातें
  • पुणे महापालिका शहर के 34 जगहों बनाएगी ओपन जिम
  • 2 करोड 82 लाख रू की लागत से पुणे में बनेगे ओपन जिम
  • सैर करने वाले लोग जिम की मदद से सेहत भी बना पाएंगे

Pune Open Gym: पुणे सुबह-शाम सैर के लिए पार्कों में जाने वाले लोग अब अपनी सेहत भी बना सकेंगे। इसके लिए महापालिका ने शहर के 34 जगहों पर ओपन जिम लगाने की योजना बनाई है। अगले छह महीने में सभी पार्कों में जिम स्थापित कर दिए जाएंगे। शहर के तीन पार्कों में पहले से ओपन जिम चल रहे हैं। वहीं अब इन 34 पार्कों में से प्रत्येक पार्क पर लगभग साढ़े आठ लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। हालांकि, शहर में छोटे बड़े जिम हैं, लेकिन इनमें से अधिकतर में कोई खास सुविधा नहीं है।

सुबह-शाम सैर के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। सैर करने वाले लोग जिम की मदद से सेहत भी बना पाएंगे। हालांकि यह परियोजना करीब एक साल पहले बनी थी, लेकिन अब यह सिरे चढ़ेगी। योजना के तहत शहर में ओपन जिम स्थापित करने का प्रावधान किया गया था। पिम्परी चिंचवड़ नगर पालिका शहर में 34 जगहों पर ओपन जिम स्थापित करेगा। इस पर जिम के लिए चार आपूर्तिकर्ताओं से अलग-अलग व्यायाम उपकरण मगवायें जायेगें।

खर्च होंगे 2 करोड़ 82 लाख रुपए 

इस पर 2 करोड़ 82 लाख रुपये खर्च होगें। इस समय शहर में 86 जिम है, व्यायाम विद्यालओं की निति A, B और C श्रेणियों के अनुसार तैयार की गई हैं। इसके आलावा नगर निगम ने शहर में पार्क मैदान और फूटपाथ जैसी जगहों पर ओपन जिम की स्थापना करेगा। जिमों के सामान पहुंचाएगी नगर निगम। नगर निगम के खेल विभाग द्वारा आवश्यकता अनुसार विभिन्न जिमों के लिए सामग्री की आपूर्ति एवं संस्थापन किया जायेगा। शहर में कुल 34 ओपन जिम बनाये जायेगें।

19 निविदाएं हुई प्राप्त

इसके लिए कुल 19 निविदाएं प्राप्त हुई है। प्राप्त निविदाओं में सबसे काम आपूर्तिकर्ता ने तीन वस्तुओं के लिए 80 लाख 81 हज़ार की बोली लगाई है। पुणे से त्रिमूर्ति इंजीयरिंग ने चार वस्तुओं के लिए न्यूनतम 86 लाख 93 हज़ार की पेशकश की है। मुंबई के ठाणे से प्ले वर्ड ने तीन वस्तुओं के लिए 53 लाख 74 हज़ार की पेशकश की है। ठाणे की दूसरी कंपनी थ्रील ने न्यूनतम 59 लाख 89 हज़ार की बोली लगाई है।

खरीदे जाएंगे जिम के उपकरण 

जल्द खरीदे जाएंगे उपकरण इन चार अपूर्तिकर्ताओं ने कुल 13 वस्तुओं के लिए 2 करोड़ 81 लाख 39 हज़ार रुपये का भाव दिया है। इनके भाव को नगर निगम ने स्वीकार कर लिया है, क्योकि इनका भाव बाजार भाव से कम है, सभी चार आपूर्तिकर्ताओं के साथ अनुबंधन के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ओपन जिम उपकरणों की खरीद के लिए आपूर्ति आदेश जारी किये जायेगें। खूब चहल-पहल होती है पार्क में कई वार्ड के लोगों ने भी अपने क्षेत्र में ओपन जिम लगाने की मांग कर चुके थे।

ओपन जिम बनने से बढ़ेगी लोगों की रुचि 

दरअसल, हर वर्ग के लोग जिम नहीं जा पाते। सार्वजनिक जगहों पर सेहत बनाए रखने के लिए ओपन जिम में ऐसी सामग्री लगाने से उनमें भी रूचि बढ़ती है। जिन दो जगहों पर ओपन जिम लगे हुए हैं। वहां सुबह और शाम को खासी चहल-पहल रहती है। नए बनाने वाले ओपन जिम में महिलाओंं व पुरूषों दोनों के लिए अलग-अलग जिम सामग्री लगाई जाएगी।