लाइव टीवी

Guri New Punjabi Song: जब एक्ट्रेस को देखते ही फिदा हो गए पंजाबी सिंगर गुरी, देखें वीडियो

Updated Jun 19, 2020 | 10:56 IST |

Guri New Punjabi Song: पंजाबी सिंगर गुरी के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। लोग इनके गानों के दीवाने हैं। अब उनका नया गाना भी दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गया है।

Loading ...

Guri New Punjabi Song: पंजाबी सिंगर गुरी पहले ही अपने कई गानों जैसे - निरा इश्क, धोकेबाज यारी, यारी बेली और दूरियां से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब गुरी का नया गाना ' तेरे करके' भी काफी धमाल मचा रहा है। गाने में गुरी के साथ स्वालिना भी हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री कमाल की है। दोनों ने अपने अभिनय से गाने में चार चांद लगा दिए हैं। पंजाबी गानों के शौकीन लोग इस गाने को खूब पसंद करते हैं।  खास बात ये है कि गाने के बोल भी गुरी ने ही लिखे हैं। गाने का संगीत मिक्स सिंह का है। आपको बता दें कि इस गाने को डायरेक्ट सत्ती ढ़िल्लों ने किया है। गुरी के इस गाने को अबतक 16,155,838 बार देखा गया है।