लाइव टीवी

Singga New Song: अपने प्यार को खोकर सब भूल बैठे पंजाबी सिंगर सिंग्गा, देखें गाने का वीडियो

Updated Jun 19, 2020 | 14:52 IST |

Singga New Song: सिंगर सिंग्गा पंजाबी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उनके गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। एक से बढ़कर एक गाने के बाद सिंग्गा अब इस गाने से भी छा गए हैं।

Loading ...

Singga New Song: पंजाबी गानों का क्रेंज देशभर में देखने को मिलता है। हर पार्टी, हर फंक्शन के लिए बने ये गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। अब हाल ही सिंगर सिंग्गा नया गाना लेकर आए हैं। जिसका नाम है- 'दिलदारियां'। सिंग्गा के इस गाने में दिखाया गया है कि वो अपने प्यार को एक हादसे में खो देते हैं, और उसे खोने का दर्द उन्हें सुकून से जीने नहीं देता। उनकी गर्लफ्रेंड का चेहरा उनके आंखों के सामने धूमता रहता है। हालांकि की गाने के अंत में दिखाया गया है कि जिसने उनकी गर्लफ्रेंड की जान ली होती है उसे वो खत्म कर देते हैं। इस गाने की खास बात ये हैं कि इसके बोल भी सिंग्गा ने खुद ही लिखे हैं। गाने का संगीत गिल साब का है। हाल ही रिलीज सिंग्गा के इस गाने को 1,389,362 बार देखा गया है।