लाइव टीवी

Latest Punjabi Songs 2020: गुरमान संधू का नया पंजाबी गाना शेर हुआ रिलीज, दिल को छू जाएंगे बोल

Updated Dec 17, 2020 | 19:45 IST |

Punjabi Latest Songs 2020 Sher Video: किसान आंदोलन को ध्यान में रखकर गुरमान संधू ने अपना नया गाना रिलीज किया है। उनका गाना किसान को एनर्जी से भर रहा है और पंजाब से लोगों के जज्बे की बात कर रहा है...

Loading ...

पंजाबी सिंगर गुरमान संधू लाखों लोगों को अपने गाने से दीवाना बना देते हैं। उनकी आवाज में इतनी ताकत है कि लोग उनके गाने सुनने के लिए बेकरार रहते हैं। किसान आंदोलन को ध्यान में रखकर गुरमान संधू ने अपना नया गाना शेर(Sher) रिलीज किया है। उनका गाना किसान को एनर्जी से भर रहा है और पंजाब से लोगों के जज्बे की बात कर रहा है। उनकी हिम्मत, जज्बे को गुरमान संधू ने सलाम किया है और सपोर्ट किया है। अपने इस गाने के जरिए उन्होंने पंजाब के लोगों और किसानों के मनोबल को बढ़ाने की कोशिश की है। गुरमान संधू का यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, दर्शक इस गाने को देख कर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गुरमान संधू के फैंस ने उनको इस गाने के लिए ढेर सारी बधाई दी हैं। आपको बता दें कि गगन शेरगिल सिकरी ने इस गाने को लिखा है वहीं डाओद ने इस गाने को म्यूजिक दिया है।