लाइव टीवी

Ranchi Police: रांची में चोरी की साजिश रच रहे 11 चोर गिरफ्तार, 4 स्कूटी, दो बाइक समेत हथियार जब्त, जानें पूरा मामला

Updated Aug 21, 2022 | 22:47 IST

Ranchi Crime News: रांची पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी के वाहन जब्त किए हैं। इसके अलावा धारदार हथियार एवं गहने भी जब्त हुए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार 11 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
वाहन चोरी की रच रहे थे साजिश, तभी हुआ कुछ ऐसा
मुख्य बातें
  • पुलिस ने पहले पांच चोरों को एक पार्क से किया गिरफ्तार
  • गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर उनके छह साथी भी पकड़े गए
  • सदर थाना क्षेत्र के एक पार्क में बैठकर चोरी की साजिश रच रहे थे सभी

Ranchi News: रांची एवं इसके आसपास के क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं से पुलिस का चैन खो गया था। अब पुलिस ने राजधानी के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पार्क में छापेमारी कर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में मनोज यादव, रेंचो पासवान, सुमित, संदीप मुंडा, शुभम, विक्रम, सन्नी पासवान, सन्नी केरकेटा, दिलीप सोनी, अभिषेक और चिंटू मुंडा आदि शामिल हैं। गिरफ्तार सभी अपराधी रांची के ही रहने वाले हैं। इनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की चार स्कूटी, दो बाइक बरामद की है। इसके अलावा धारदार दो हथियार और भारी मात्रा में गहने जब्त किए गए हैं। 

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी सदर थाना क्षेत्र के पार्क में कुछ लोग एकत्रित हुए हैं। यह सभी क्षेत्र में चोरी करने की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने आनन-फानन में उक्त पार्क में छापेमारी की। यहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। फिर इन पांचों की निशानदेही पर इनके छह साथियों को दबोचा गया। 

नई बाइक को 10 हजार से 20 हजार में बच देते थे वाहन चोर

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार मनोज यादव एवं इसके गिरोह के अन्य सदस्य शहरी क्षेत्रों से बाइक चोरी करके उसे ग्रामीण इलाकों में बेहद कम दाम पर बेचा करते थे। नई-नई बाइक को ग्रामीण इलाकों में सिर्फ 10 हजार से 20 हजार रुपए में बेच दिया करते थे। कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की जांच नहीं की जाती है। इस वजह से चोरी की बाइक पकड़ में नहीं आती। इसी का फायदा वाहन चोर गिरोह उठाते हैं। बाइक चोरों ने पुलिस को बताया है कि गिरोह के सभी सदस्यों को यह स्पष्ट निर्देश मिला रहता है कि बाइक को शहर में किसी भी हाल में नहीं बेचना है। अगर, ऐसी गलती हुई तो सभी पकड़े जाएंगे। 

अन्य सदस्यों या गैंग का खुलासा करने में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार इन चोरों की मदद से गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की पूरी संभावना है। इसके अतिरिक्त शहर में सक्रिय अन्य वाहन चोर गिरोह की भी जानकारी मिल सकती है। पुलिस ने कहा कि वाहन चोर गिरोह के खिलाफ आगे भी छापेमारी जारी रहेगी।