लाइव टीवी

Ranchi Weather Update: मौसम में हुआ बड़ा बदलाव, रांची समेत इन जिलों में पानी के साथ ओले गिरने का अनुमान

Updated Apr 23, 2022 | 23:01 IST

Ranchi Weather Update: भीषण गर्मी का सामना कर रही राजधानी रांची के लिए खुशखबरी है। यहां के मौसम में बड़ा बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में रांची समेत आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना बन रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
रांची में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • रांची व आसपास के क्षेत्र में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना
  • बारिश के साथ कुछ इलाकों में पड़ सकते हैं ओले
  • कई इलाकों में 25 और 26 अप्रैल को हीट वेव की चेतावनी

Ranchi Weather Update: भीषण गर्मी का सामना कर रहे रांची के लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर बड़ी भविष्‍यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में राजधानी रांची समेत कई जिलों में गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। बारिश की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोत्‍तरी होगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इसके साथ गर्जन व हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। वहीं 27 व 28 अप्रैल को राज्‍य के धनबाद, देवघर, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा, साहेबगंज, गिरिडीह में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।

रांची में ये रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी रांची में 24 घंटे के अंदर बादल छाए रहने साथ ही मेघ गर्जन के साथ बारिश की भी संभावना है। इसके साथ हवा भी 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की बात कही गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। राजधानी में अगले तीन दिनों तक मौसम कुछ इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा। इसके अलावा राज्य के उत्तर पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहने और मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।

इन जिलों में हीटवेव की चेतावनी

मौसम विभाग ने जहां राज्‍य के कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है, वहीं राज्‍य के कुछ जिलों में हीटवेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह में हीट वेव चल सकता है, लोग मौसम को ध्‍यान में रखकर जरूरी सुरक्षा उपाय रखें।