लाइव टीवी

Ranchi Garbage: रांची के लोगों अब देना होगा कचरा कलेक्शन के एवज में यूजर चार्ज, निगम देगी निजी कंपनी को जिम्मा

Updated Jun 21, 2022 | 18:58 IST

Garbage Collection In Ranchi: रांची में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन होने पर उसके एवज में पैसे लेने की प्रक्रिया बंद हो गई थी। अब नगर निगम ने कंपनी के माध्यम से पैसे वसूलने की तैयारी की है। इसको लेकर कंपनी का चयन किया जा रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची में कूड़े कलेक्शन के एवज में वसूला जाएगा पैसा
मुख्य बातें
  • डोर टू डोर कचरा उठाने के एवज में एजेंसी के माध्यम से पैसा लेगी नगर निगम
  • एजेंसी के चयन के लिए रांची नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू की दी है
  • दो महीने से बंद थी यूजर चार्ज की वसूली

Ranchi Municipal Corporation: राजधानी रांची में दो महीने से घर के कचरे का उठाव होने के बावजूद शहर के लोग पैसा नहीं दे रहे हैं, लेकिन अब जल्दी ही उनको कचरा उठाने के बदले पैसे देने पड़ेंगे। रांची नगर निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव करने को लेकर एजेंसी एक बार फिर से यूजर चार्ज की वसूली करेगी। एजेंसी के चयन के लिए रांची नगर निगम ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। रांची नगर निगम डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करेगी, जबकि यूजर चार्ज वसूलने, सर्वे, असेस्मेंट आदि के लिए कंपनी का चयन होगा।

मिली जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल से रांची नगर निगम की ओर से कचरों के उठाव के एवज में वसूला जाने वाले यूजर चार्ज नहीं लिया जा रहा है। दरअसल, सीडीसी कंपनी को हटाने के बाद रांची नगर निगम डोर-टू-डोर कचरा उठाने की जिम्मेदारी स्वयं संभाल रही है। जल्द ही नई प्रक्रिया के तहत कचरा कलेक्शन और यूजर चार्ज वसूलने का काम शुरू किया जाएगा।

नगर निगम पहले की कंपनी को कर चुकी है टर्मिनेट

जानकारी के लिए बता दें कि रांची नगर निगम ने शहरवासियों से सीडीसी कंपनी या निगम के नाम पर लोगों से यूजर चार्ज नहीं देने की अपील की थी। निगम ने कहा कि जल्द ही इसके संबंध में आम सूचना प्रकाशित की जाएगी,  तब तक कूड़ा कलेक्शन के नाम पर शुल्क का भुगतान न किया जाए। बता दें कि शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव का काम कर रही सीडीसी कंपनी को पिछले दिनों निगम ने टर्मिनेट कर दिया था। ऐसे में निगम के नाम पर कंपनी लोगों से अवैध वसूली ना करे, इसे लेकर यह अपील नगर निगम ने अपनी तरफ से की थी।

कूड़े कलेक्शन के एवज में देने होते हैं 80 रुपये

जानकारी के लिए बता दें डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन के एवज में शहरवासियों से यूजर शुल्क के रूप में हर महीने 80 रुपए लिए जाते हैं। रांची नगर निगम के उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार ने बताया कि रांची नगर निगम द्वारा शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाव का यूजर चार्ज वसूलने के लिए कंपनी चयन करने के लिए टेंडर निकाला गया है। जिस भी कंपनी का चयन होगा, वह शहरवासियों से सिर्फ यूजर चार्ज ही वसूलेगी। नगर निगम कूड़े का उठाव करेगा।