लाइव टीवी

Murder in Ranchi: इतनी सी बात पर गुस्साए युवकों ने 'दफन' की दोस्ती, रांची में दोस्त ने रची हत्या की खौफनाक साजिश

Updated Sep 19, 2022 | 15:49 IST

Ranchi Crime : रांची में हत्या की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। अब छह युवकों ने मिलकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी है। इसके बाद इन लोगों ने उसके शव को भी दफना दिया। युवक ने त्रिपुरा में जाकर काम करने के लिए रुपए लिए थे और वह काम पर नहीं गया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
रांची में दोस्तों ने युवक की हत्या कर शव दफनाया
मुख्य बातें
  • ठाकुरगांव के मरुमगड़ा गांव की खौफनाक घटना
  • आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • दो महीने पहले युवक ने मजदूरी करने के एवज में लिए थे रुपए

Ranchi Police: रांची जिले के ठाकुरगांव प्रखंड के मुरुमगड़ा गांव में छह युवकों ने एक युवक की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद शव को दफना दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में छितेश्वर लोहरा, बीरबल लोहरा, रवि लोहरा, बसंत लोहरा, मानक करमाली और शिवलाल लोहरा को गिरफ्तार किया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मसना में दफना दिए गए शव को पुलिस ने बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। 

दरअसल, मुरुमगड़ा गांव का मोती नायक ने दो महीने पहले त्रिपुरा में एक कंपनी में मजदूरी करने के लिए 12 हजार रुपए लिए थे। पैसे लेने के बाद मोती ने काम पर जाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उसके छह दोस्तों ने साजिश बनाकर मोती को अगवा किया। अपहरण के बाद उन लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को दफना दिया। 

17 सितंबर को मोती के अपहरण की पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत 

पुलिस का कहना है कि मोती के पिता खुदिल लायक ने 17 सितंबर को थाने में लिखित आवेदन देकर बेटे के अगवा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। खुदिल ने मुरुमगड़ा गांव के रहने वाले छितेश्वर लोहार और उसके दोस्तों द्वारा मोती के अपहरण किए जाने की बात कही थी। इस पर थाना प्रभारी प्रमोद राय ने तत्काल प्रभाव से छितेश्वर लोहरा को गिरफ्तार कर लिया। फिर इसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। बताया जा रहा है कि मोती नायक रुपए लेने के बाद भी त्रिपुरा में मजदूरी पर नहीं जा रहा था, जिससे उसके साथी नाराज थे। बताया जा रहा है कि इन युवकों के माध्यम से ही उसे काम मिला था।

आरोपियों को फांसी देने की मांग

मोती की हत्या की जानकारी मिलने के बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोती के पिता ने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को जल्द सजा दिलाए जाने की मांग की है। पिता ने कहा कि उनके बेटे की हत्या करने वालों को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने इन लोगों ने उनके बुढ़ापे का सहारा छीन लिया।