लाइव टीवी

Drug Network in Ranchi: रांची में चल रहा नशे का बड़ा नेटवर्क, निशाने पर हैं शहर के युवा, छापे में 18 लोग गिरफ्तार

Updated Sep 19, 2022 | 15:50 IST

Ranchi Police:राजधानी में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। इसके माफिया युवाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्हें गांजा और ब्राउन शुगर की लत लगाई जा रही है। ऐसे ही गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • एसएसपी के आदेश पर सिटी डीएसपी ने टीम बनाकर की छपेमारी
  • रतन टॉकीज के पीछे कोनका रोड स्थित शरीफ होटल गली में पड़ा छापा
  • जुए का बड़ा अड्डा हो रहा था संचालित, नशीली दवाएं जब्त

Ranchi News: रांची पुलिस ने नशे के धंधेबाजों और जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के आदेश पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार ने एक टीम बनाकर रतन टॉकीज के पीछे कोनका रोड स्थित होटल गली में छापेमारी की। यहां जुए के बड़े अड्डे का खुलासा हुआ। पुलिस ने 18 अपराधियों और जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह मकान मो. रिजवान और मो. सोहेल का है। पुलिस ने यहां से नशीली दवाएं जब्त की हैं। 

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से इन दवाओं की सप्लाई कहां की जानी थी, उसकी जानकारी ली है। गिरफ्तारी अपराधियों के कब्जे से 47320 रुपए, 13 मोबाइल, कई तरह की नशीली दवाएं, कैलकुलेटर, एसी, रजिस्टर, जुआ खेलने एवं खिलाने के अन्य सामान जब्त किए हैं। 

बेल से छूटने के बाद खिला रहे थे जुआ

पुलिस का कहना है कि मो. रिजवान और मो. सोहेल कई साल से मटका खेला रहे थे। इसको लेकर दोनों कई बार जेल भी जा चुके हैं। हाल में दोनों जेल से छूटे हैं। इसके बाद फिर यह दोनों जुए का अड्डा संचालित कर रहे थे। जिस मकान में छापेमारी हुई है, पुलिस ने उसे सील कर दिया है। 

पुलिस ने इन्हें किया है गिरफ्तार

पुलिस ने 30 वर्षीय मनोज गुप्ता, 25 वर्षीय अखलाक अहमद, 24 वर्षीय मो. नौशाद, 26 वर्षीय शेरू अंसारी, 30 वर्षीय मो. इमरान, 24 वर्षीय मो. शाहनवाज, 25 वर्षीय पवन डे, 19 वर्षीय दिल अफरोज आलम, 21 साल के आतिफ आफताब, 37 वर्षीय मो. रिजवान, 37 साल के मो. सुहैल, 20 साल के अरबाज अंसारी, 58 साल के उस्मान, 25 साल के शाकिब, 30 साल के रिजवान खान, 32 साल के मो. राजू और 29 साल के अमित मुंडा को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।