लाइव टीवी

Ranchi Development News: रांची के बकरी बाजार में बनेगी पार्किंग, अब लोगों को मिलेगी पार्किंग की समस्या से राहत

Updated May 07, 2022 | 12:56 IST

Parking in Ranchi News: राजधानी में सार्वजनिक पार्किंग एक गंभीर समस्या बनी है। ऐसे में अब पार्किंग बनाने को लेकर कवायद तेज हो गई है। इस पर नगर आयुक्त ने बकरी बाजार में पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रांची बकरी बाजार में बनेगी अस्थाई पार्किंग
मुख्य बातें
  • नगर आयुक्त ने बकरी बाजार में पार्किंग की व्यवस्था करने का दिया निर्देश
  • एक से दो दिनों में ही करना है पार्किंग का इंतजाम
  • अस्थाई रूप से चालू करने की है योजना

Ranchi Development News: रांची शहर में लोगों को वर्षों से सार्वजनिक पार्किंग की समस्या झेलनी पड़ रही है। ऐसे में नगर निगम ने अब अस्थाई पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। यह अस्थाई पार्किंग बकरी बाजार में बनाई जाएगी। इसके लिए नगर निगम के आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। दरअसल, नगर आयुक्त ने कारोबारियों के साथ बैठक की। इसमें उनकी समस्याओं को जाना और निदान को लेकर आश्वास्त किया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने बताया कि शहर में पार्किंग के इंतजाम नहीं है। तत्काल इसकी व्यवस्था कराई जानी चाहिए। इस पर नगर आयुक्त ने बकरी बाजार में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। 

चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने नगर आयुक्त को बताया कि शहर में बेहतर इंतजाम नहीं होने की वजह से कई बड़ी-बड़ी कंपनी रांची छोड़कर पटना में अपना व्यापार शिफ्ट करने की तैयारी में है। इससे रांची को राजस्व का बड़ा नुकसान होगा। इसके अलावा स्थानीय लोगों की आजीविका पर प्रभाव पड़ेगा। नगर आयुक्त ने कहा कि उन कंपनियों के अधिकारियों से बात की जाएगी। जो संभव होगा, उन समस्याओं का तत्काल निदान कराया जाएगा। 

पुराने भवनों को ध्वस्त कराना विवशता

नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि शहर की पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कराना उनकी विवशता है। चिंता जाहिर की कि कुछ लोग इस अभियान को सिर्फ अपर बाजार वर्सेज ऑल बना दिया है। यह बिल्कुल सही नहीं है। अपर बाजार में सिर्फ 350 मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इस क्षेत्र में अधिक मामले हैं। अभी करीब 6500 मामले दर्ज हो चुके हैं। हर दिन यह आंकड़ा बढ़ रहा है। नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम के प्रति ऐसी धारण बनी थी। यहां पिक एंड चूज प्रक्रिया के तहत काम किया जाता है, लेकिन मेरे कार्यकाल में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मैं नियमानुसार सभी काम और कार्रवाई करूंगा।