लाइव टीवी

Ranchi News: एक शक और पल भर में उजड़ गए दो परिवार, रांची में किराएदार ने मारा मकान मालिक को चाकू

Updated Sep 01, 2022 | 16:52 IST

Ranchi Police: राजधानी में एक शख्स ने मकान मालिक को चाकू मार दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। वहीं, हमला करने वाले शख्स को पकड़ लिया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
रांची में किराएदार ने एक शक में मकान मालिक को मारा चाकू
मुख्य बातें
  • धुर्वा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की घटना
  • घायल व्यक्ति की पहचान विमल महली के रूप में हुई
  • सही समय पर अस्पताल पहुंचाने की वजह से बची जान

Ranchi Crime News: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में एक शख्स पर जानलेवा हमला किया गया। हत्या की नीयत से उसे चाकू मार दिया गया। घायल शख्स की पहचान विमल महली के रूप में की गई है। घटना उस वक्त हुई जब विमल अपने बच्चे को स्कूल पहुंचाकर लौट रहा था। गनीमत रही कि सही समय पर अस्पताल पहुंचा दिए जाने की वजह से विमल की जान बच गई। 

जिस समय यह घटना हुई तब संतोष नाम का पुलिस का जवान ड्यूटी पर जा रहा था। उसने हमलावर को खदेड़ कर पकड़ लिया। वहीं घायल विमल का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि वह खतरे से बाहर है। एक.दिनों के बाद घायल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

आरोपी के कब्जे से कट्टा और चाकू मिला

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कट्टा और चाकू बरामद किया है। उसकी पहचान द्वारिका सिंह के रूप में हुई है। उसे  संदेह था कि उसके मकान मालिक विमल का उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसी संदेह में उसने विमल को जान से मारने की नीयत से हमला किया। पुलिस अब भी आरोपी से सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

कई दिनों से हमले की ताक में था आरोपी

आरोपी ने पुलिस को बताया है कि मकान मालिक उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। काफी महीनों से वह बर्दाश्त कर रहा था। उसने कई बार मकान मालिक को अपनी पत्नी से दूर रहने के लिए भी कहा था। ऐसे नहीं करने पर अंजाम भुगतने के लिए कहा था। कई दिनों से वह उस पर हमले की ताक में था। आज सुबह जब विमल अकेला घर लौट रहा था, तभी उसने पर हमला बोल दिया।