लाइव टीवी

07 सितंबर 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा मंगलवार का दिन? वृश्चिक और मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

Updated Sep 07, 2021 | 00:49 IST

07th September 2021 ka Rashifal: मंगलवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष से राशिफल के लिए मिलते हैं भविष्य के इशारे। 

Loading ...
07 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में कन्या और धनु राशि के जातकों को प्रगति मिल सकती है।
  • वृष राशि के जातकों के लिए हरा और आसमानी रंग शुभ माना जा रहा है। 
  • सिंह राशि के जातकों को जॉब में सफलता हासिल होगी ‌

07 September 2021 Ka Rashifal: आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष के अमावस्या दिन सूर्योदय के समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है।आज सिंह व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। मकर व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष- आज चन्द्रमा व मंगल सूर्य का पंचम गोचर विकास के लिए शुभ है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। जाॅब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। 

3. मिथुन- चन्द्रमा का सिंह व राशि स्वामी बुध का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। जाॅब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क- चन्द्रमा व मंगल का द्वितीय गोचर जाॅब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। संतान की प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में सूर्य व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जाॅब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के  प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा  व सूर्य का द्वादश व गुरु का खष्ठम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें।हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द व मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक- स्वास्थ्य में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। 

9. धनु- आज चन्द्रमा व सूर्य का नवम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

10. मकर- चन्द्रमा व सूर्य के सिंह व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय गोचर शुभ परिणाम देंगे। गुरु व चन्द्रमा जाॅब में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ-  चन्द्रमा व मंगल का सप्तम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि व सूर्य जाॅब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। 

12. मीन- चन्द्रमा व सूर्य का खष्ठम गोचर रोग दे सकता है।गुरु बहुत ही शुभ है। यह जाॅब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat