लाइव टीवी

आज का राशिफल, 6 सितंबर 2021: कैसा रहेगा सप्ताह का पहला दिन? सिंह-मकर राशि के जातकों को होगा लाभ

Updated Sep 09, 2021 | 17:58 IST

6th September 2021 ka Rashifal: सोमवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों क्या होंगे परिणाम? ज्योतिष अनुसार राशिफल के साथ जानिए खुद से जुड़े भविष्य के इशारे।

Loading ...
06 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कन्या व धनु राशियों के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • कन्या व तुला राशियों के जातक बैकिंग और मीडिया में पाएंगे सफलता।
  • मेष व कुंभ राशियों के लोग करेंगे कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति।

06 September 2021 Ka Rashifal: आज सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है।आज शुक्र व बुध एकसाथ कन्या राशि में है। आज सिंह व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।

कन्या व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व कुंभ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष- आज चन्द्रमा व गुरु गोचर विकास के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष- व्यवसाय को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।

3. मिथुन- चन्द्रमा का सिंह व सूर्य का कर्क गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क- चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में सूर्य के द्वादश व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज यात्रा के  प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या-  शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का खष्ठम गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

7. तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

8. वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

9. धनु- आज चन्द्रमा का नवम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

10. मकर- चन्द्रमा के सिंह व शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय  गोचर शुभ परिणाम देंगे। शुक्र व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुंभ- चन्द्रमा का सप्तम गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। सफेद व बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन- चन्द्रमा का खष्ठम गोचर रोग दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। सप्तम शुक्र व बुध जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat