लाइव टीवी

24 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा मंगलवार का दिन? कन्या और मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

Updated Aug 23, 2021 | 17:51 IST

24th August 2021 ka Rashifal: मंगलवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा? ज्योतिष से राशिफल के लिए मिलते हैं भविष्य के इशारे। 

Loading ...
24 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा रहेगा मंगलवार का दिन? 
मुख्य बातें
  • कन्या व मकर राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
  • व्यवसाय में मेष और धनु राशि के जातकों के लिए 24 अगस्त का दिन शुभ है। 
  • मिथुन राशि वालों के लिए लाल और नीला रंग मंगलमय माना जा रहा है।

24 August 2021 Ka Rashifal: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि कुम्भ में है। 01:40 pm के बाद गुरु प्रधान मीन राशि मे चन्द्रमा का प्रवेश होगा। इस समय गुरु कुम्भ में हैं, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज कन्या व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष- आज 01:40pm के बाद चन्द्रमा का द्वादश गोचर धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवारिक रिश्तों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष- आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। 

3. मिथुन- सायंकाल 01:40 के बाद चन्द्र का मीन व सूर्य का सिंह गोचर मंगलमय है। जाॅब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। नीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क- चन्द्रमा का भाग्यभाव में गोचर जाॅब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में  प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह- व्यवसाय में सूर्य के इस राशि में व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जाॅब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या- जाॅब में सफलता से खुश रहेंगे। सायंकाल 01:40 के बाद चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

7. तुला- बैंकिंग व आईटी जाॅब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक- सम्बन्धों में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। 

09. धनु-  आज चन्द्रमा व गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व बैगनी रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग व पत्रकारिता से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10 मकर- 01:40 pm के बाद शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का तृतीय गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ-  01:40 pm के बाद चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। शनि जाॅब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। नीला व बैगनी रंग शुभ है। 

12. मीन- दोपहर 01:40 के बाद चन्द्रमा का इस राशि में गोचर बहुत ही शुभ है। यह जाॅब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat