लाइव टीवी

आज का राशिफल, 23 अगस्त 2021: किस राशि के लिए कैसा बीतेगा मंगलवार? कुम्भ व मकर राशि के जातकों को होगा लाभ

Updated Aug 23, 2021 | 05:53 IST

Aaj Ka Rashifal 23rd August 2021: ज्योतिष से राशिफल के लिए भविष्य के संकेत मिलते हैं। यहां जानिए सोमवार का दिन ग्रह स्थितियों के परिणाम अनुसार कैसा रहेगा?

Loading ...
23 अगस्त 2021 का रक्षा बंधन राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष व धनु राशि के लोगों के व्यवसाय में होगी प्रगति।
  • कन्या व तुला राशि के जातक बैंकिंग व मीडिया में रहेंगे सफल।
  • वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

23rd August 2021 Horoscope in Hindi: आज सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व चन्द्रमा शनि की राशि कुंभ में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु भी है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज कुम्भ व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज चन्द्रमा का एकादश गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी।परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- आप अपनी धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

मिथुन- चन्द्र का भाग्यभाव मे व सूर्य का द्वितीय गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।नीला व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में तेज सुधार दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का अष्टम गोचर स्वास्थ्य के प्रति सचेत करता है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। जॉब में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के इस राशि में व चन्द्रमा के सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। लाल व पीला रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में किसी रुके कार्य में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु का खष्ठम गोचर जॉब में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें।

धनु- आज चन्द्रमा व गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। शुक्र फ़िल्म से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु व चन्द्रमा के द्वितीय गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा। गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा व गुरु का द्वादश गोचर धर्म के लिए बहुत ही शुभ है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat