लाइव टीवी

आज का राशिफल 02 दिसंबर 2020: मेष राशिवालों को  व्यवसाय में रह सकता है थोड़ा तनाव, जानें कैसा रहेगा दिन

Updated Dec 02, 2020 | 05:00 IST

आज का राशिफल, 02 दिसंबर 2020: वृष व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। व्यवसाय में थोड़ा तनाव रह सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today Rashifal 02 December, 2020
मुख्य बातें
  • सिंह व मीन राशि के छात्र जॉब के लिए नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • गुरु व शनि मकर में हैं।
  • मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व मृगशिरा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। गुरु व शनि मकर में हैं।बुध व सूर्य एक साथ वृश्चिक में हैं। आज मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व मीन राशि के छात्र जॉब के लिए नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 02 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: व्यवसाय में थोड़ा तनाव रह सकता है। छात्र जॉब के लिए नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:आज का दिन स्वास्थ्य के लिए संघर्ष का है।धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है।आज लंबी दूरी की यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज कुछ बोलने से पहले विचार करें।  क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज का दिन प्रत्येक कार्यों में सफलता का है। आज जॉब सम्बन्धी किसी उत्तरदायित्व के लिए  त्वरित निर्णय लें।पीला रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  शुक्र,बुध व चन्द्र गोचर जॉब के लिए अनुकूल हैं। स्वास्थ्य में सुधार से प्रसन्नता होगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन मांगलिक कार्यों में व्यस्तता का है। यात्रा संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  आज ,चन्द्रमा, गुरु व मंगल गोचर जॉब में सफलता देगा। व्यवसाय से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे।  लाल रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज शनि,मंगल व चन्द्र के शुभ प्रभाव से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पार्टियों में जाने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। बंगलामुखी मन्त्र का जप करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में किसी नए व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा मत करें। बड़े भाई से लाभ मिल सकता है। नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की उपासना करें। 

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। यात्रा की सम्भावना है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें । आसमानी रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। जॉब में सफलता है। पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ पुण्यदायी है।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat