लाइव टीवी

आज का राशिफल 3 दिसंबर 2020: इन राशि के जातक जॉब की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास, जानिए अपना राशिफल

Updated Dec 03, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 3 दिसंबर 2020: मिथुन व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 3 December 2020
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र और मिथुन राशि।
  • मिथुन व मकर राशि के जातक होंगे लाभान्वित।
  • आईटी व मीडिया में वृष व कुम्भ के जातक करेंगे जॉब चेंज के सार्थक प्रयास।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व मिथुन राशि है। आज मिथुन व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आईटी व मीडिया में वृष व कुम्भ के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 3 दिसंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/ Aries Horoscope Today: आज जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में प्रसन्नता रहेगी ।पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

2. वृष राशिफल/ Tauras Horoscope Today: जॉब में प्रोमोशन के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या घर खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope Today: आज का दिन थोड़ा संघर्षमय है। जॉब परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।।हनुमान जी का दर्शन करें व उनको लाल वस्त्र व लड्डू अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए पद पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। गृह निर्माण में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज  स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope Today: आज वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें।किसी रुके धन के मिलने  से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। विष्णु जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सफेद रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope Today: जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: छात्रों को जॉब की तलाश में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। आज व्यावसायिक यात्रा से लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में शुभ लाभ है। जॉब में सम्मानित स्थिति में रहेंगे। शिक्षा व चिकित्सा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा के गोचर के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

 12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope Today: राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।धन का आगमन होगा। व्यवसाय में भी आज सफल रहेंगे।लाल रंग शुभ है।विष्णु भगवान की पूजा करते रहें। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat