लाइव टीवी

Horoscope Today02 May 2022: नौकरी के लिए अच्छा है कन्या व मिथुन राशि वालों का दिन, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

Updated May 01, 2022 | 16:06 IST

Aaj Ka Rashifal 01 May 2022: आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि वालों के लिए लाल व आसमानी रंग शुभ है। आइए आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

Loading ...
Aaj Ka Rashifal 02 May 2022
मुख्य बातें
  • आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • श्री सूक्त का पाठ करें मेष राशि के जातक।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 02 May 2022: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है तथा चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। शनि कुंभ मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 02 मई 2022 का राशिफल 

ये भी पढ़ें:  लगातार मिल रही असफलता से घबराएं नहीं, सफल बनने के लिए अपनाएं आचार्य चाणक्य की ये 4 नीतियां

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी  मंगल व द्वितीय चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा, विवाद की भी संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-
चन्द्रमा इसी राशि में है। आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा व शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज के दिन परिवार सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- 
गुरु मीन व चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से एकादश है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना के साथ दुर्गासप्तशती का पाठ करें व माता का आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-
दशम चन्द्रमा कर्म स्थान को बल देगा। व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व हरा रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 
गुरु मीन व चन्द्रमा भाग्यभाव में शुभ है। जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। कन्या व कुंभ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
शनि पँचम व चन्द्रमा अष्टम है। जॉब को लेकर प्रमोशन संभव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आज कन्या व मकर के मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। व्यय पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा सप्तम मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। कन्या व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। सूर्य के द्रव्य गेंहू व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा खष्ठम व सूर्य पँचम है। जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।                                  

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा पंचम यानी सन्तान भाव मे रहेंगे। मंगल व गुरु अनकूल रहेंगे। राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। नीला व व हरा रंग शुभ है।      

ये भी पढ़ें: आपके लिए कैसा रहेगा मई का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

11. कुम्भ राशिफल- 
शनि इसी राशि में व चतुर्थ चन्द्रमा शुभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में व चतुर्थ चन्द्र से बल में वृद्धि होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें। अन्न दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल- 
इस राशि का गुरु व तृतीय चन्द्रमा से  शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। जॉब में थोड़ा तनाव संभावित है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat