लाइव टीवी

Monthly Horoscope May 2022: कैसा रहेगा मई का महीना? कई ग्रहों के गोचर का राशियों पर होगा प्रभाव

Updated May 01, 2022 | 14:03 IST

मासिक राशिफल, मई 2022: इस माह कई ग्रहों का गोचर होने वाला है जिसके चलते परिस्थितियां बदलेंगी और कई सारे प्रभाव देखने को मिलेंगे। जानिए मई महीने का राशिफल, किस राशि के जातक पर रहेगा क्या प्रभाव।

Loading ...
मासिक राशिफल
मुख्य बातें
  • 15 मई को सूर्य मेष से वृष राशि में जाएंगे।
  • चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मेष राशि में है।
  • यहां जानिए मई महीने का राशिफल।

Monthly horoscope (मासिक राशिफल), मई 2022: इस माह सूर्य व राहु मेष में,शुक्र गुरु मीन में,केतु तुला तथा शनि मंगल कुंभ में तथा बुध वृष राशि में गोचर कर रहे हैं।15 मई को सूर्य मेष से वृष राशि में जाएंगे। चन्द्रमा सप्ताह के प्रथम दिन मेष राशि में है।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।इस माह 15 मई के बाद वृष  व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।कुम्भ, मकर व वृष राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। मीन व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। वृष व मिथुन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। मीन के लोग वाहन क्रय करने में सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत मई माह का  राशिफल।

पढ़ें- 2 या 3 मई कब है ईद-उल-फितर 2022, जानिए महत्व और इतिहास से जुड़ी खास जानकारी

पढ़ें मई का मासिक राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: यह माह व्यवसाय में सफलता का है। 15 मई के बाद जॉब सम्बंधित किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। अंतिम सप्ताह में व्यवसाय को लेकर  मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। उदर विकार की स्थिति परेशान कर सकती है।सफेद व पीला रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: राशि स्वामी शुक्र व बुध गोचर शिक्षा व संतान के लिए शुभ है।जीवन संघर्ष है लेकिन अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। 15 से 22 मई के मध्य वाहन खरीदने का मन बनेगा।  हरा व नीला रंग शुभ है। गुरुवार को किसी गरीब व्यक्ति को अन्न व वस्त्र का दान करें। कन्या राशि के मित्रों का सहयोग लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: इस माह जांब को नयी  दिशा देंगे ।16 मई के बाद जॉब में विदेश जाने की योजना बनाएंगे।आपका मन संतान की प्रगति  से प्रसन्न रहेगा। मंदिर में माता दुर्गा जी का दर्शन करें व उनको नारियल व लौंग अर्पित करें तथा उनकी एक परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का प्रतिदिन पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: राजनीति में कुछ नवीन कार्यों में सफलता है। 07 से 13 मई तक जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। घर में नूतन कार्य आरंभ होंगे। नारंगी व लाल रंग शुभ है। 15 से 22 मई के मध्य सुखद यात्रा हो सकती है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी के मंदिर जाना व उनकी 03 परिक्रमा करना श्रेयष्कर है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य के नवम गोचर के कारण 15 मई तक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सार्वजनिक तौर पर कुछ बोलते समय सतर्क रहें। 16 से 22 मई के मध्य सामाजिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान विष्णु व सूर्य का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।अन्न दान करते रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जांब में प्रथम सप्ताह में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद मत करें। वाणी के प्रयोग के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में उन्नति है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। कन्या व मकर राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा।हर बुधवार श्री विष्णु जी का दर्शन करें व उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: इस माह के 03 से 08 मई के मध्य  व्यवसाय में नए डील व सुंदर अवसरों की प्राप्ति होगी। 14 से 24 मई के मध्य परिवार में विवाद की स्थिति आ सकती है। दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।पिता का सहयोग लें।शुक्र व शनि गोचर अकस्मात कोई बड़ा लाभ देगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: सूर्य व मंगल गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में कार्यों को विस्तार देंगे।16 मई  के बाद सूर्य सप्तम भाव में रहेंगे।जॉब परिवर्तन में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रत्येक गुरूवार चने की दाल का दान करें। वाहन खरीदने का संयोग बन सकता है।गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  इस माह के प्रथम सप्ताह में जांब को लेकर थोड़ा संघर्ष करना होगा। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।15 से 22 मई के मध्य धन का  निवेश रियल स्टेट में होगा। व्यवसाय में कुछ नए परिवर्तन की दिशा  में सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। मित्र सहयोग करेंगे।गुरु व सूर्य लाभ देंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि इसी राशि से द्वितीय हैं।शुक्र व बुध जॉब में प्रोमोशन करने के प्रयास में सफल कराएंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन  को नई  दिशा देंगे।प्रत्येक बुधवार श्री गणेश जी के मंदिर जाएं । नीला व आसमानी रंग शुभ है। प्रत्येक शनिवार को तिल का दान करें। सुंदरकांड का पाठ करते रहें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: सूर्य व बुध 15 मई के बाद शुभ रहेंगे।  धन  ज्यादा व्यय न हो इस  पर ध्यान दें। मेष व कुंभ राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। किसी नए बिजनेस की प्लानिंग सफल रहेगी। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनिवार को तिल का दान करें। इस माह भगवान शिव का आशीर्वाद लें।माता का चरण स्पर्श चन्द्रमा की शुभता को बढ़ाएगा।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:15 मई के बाद सूर्य तृतीय व राशि स्वामी गुरु इसी राशि मे गोचर करेंगे।जॉब में उन्नति है। सेकेंड वीक में व्यवसाय में उन्नति रहेगा। 15 से 22 मई के मध्य धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे।मेष व कन्या राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व  उनकी 04 परिक्रमा करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat