लाइव टीवी

07 जुलाई का राशिफल: धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे, तुला व मकर राशि के जातक करेंगे प्र‍गति

Updated Jul 06, 2021 | 13:07 IST

07 जुलाई का राशिफल। आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र है व चन्द्रमा वृष राशि में है। इस समय शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Loading ...
Rashifal
मुख्य बातें
  • आज मेष व कर्क राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे।
  • तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • कर्क व मकर राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

07 जुलाई का राशिफल। आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र है व चन्द्रमा वृष राशि में है। इस समय शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य मिथुन में है। आज मेष व कर्क राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। तुला व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कर्क व मकर राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज धनु राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष- आज व्यवसाय सम्बन्धित कोई निर्णय लेने में आत्मविश्वास की स्थिति रहेगी। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर शुभ है। व्यवसाय में सफल रहेंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- आपको जॉब में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। आज चन्द्रमा इसी राशि में है। ज्यादा यात्रा से बचना होगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। उड़द का दान करें।

मिथुन- चन्द्रमा का द्वादश गोचर व गुरु का नवम होना शुभ है। आज कुछ लम्बित उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। हरा व नीला रंग शुभ है। आज क्रोध व भावुकता से बचें। तिल का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क- सप्तम शनि व एकादश चन्द्रमा जॉब में किसी बात को लेकर तनाव दे सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

सिंह- बिजनेस में सफलता से खुश रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य का एकादश व चन्द्रमा का दशम गोचर शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें। पीला व सफेद रंग शुभ है। सन्तान के शिक्षा को लेकर प्रयासरत रहें।

कन्या- आज का दिन धार्मिक कार्यों में सफलता का है। आज चन्द्रमा व गुरु पूजा पाठ में व्यस्त करेंगे। बड़े भाई के आशीर्वाद से लाभ प्राप्त होगा। आसमानी व लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा का अष्टम गोचर हर तरफ से शुभ फल प्रदान करेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जॉब में बड़ा लाभ रहेगा। मूंग का दान करें। 
वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा आज जॉब में अपने कार्यों के प्रति आपको सचेत कर रहा है। पीला व नारंगी रंग शुभ है। अन्न का दान करें। व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ सम्भव है। 

धनु- आज गुरु के तृतीय व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। आज हेल्थ में लापरवाही से बचें। पीला व सफेद  रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

मकर- शनि इसी राशि में वक्री है। द्वितीय गुरु जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। बिजनेस में प्रोग्रेस करेंगे। 

कुम्भ- गुरु व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन के संकेत देते हैं। शिक्षा में प्रगति से सुख मिलेगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हेल्थ से सुख मिल सकता है। तिल का दान करें।

मीन- गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। जॉब में दायित्व परिवर्तन का संकेत है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। आईटी व मीडिया जॉब के लोग अपने कॅरियर को नई दिशा देंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat