लाइव टीवी

आज का राशिफल, 6 जुलाई 2021: कर्क राशि वाले आर्थिक प्रगति से रहेंगे खुश, हनुमानबाहुक का पाठ करें मकर के जातक

Updated Jul 06, 2021 | 05:10 IST

Aaj Ka Rashifal 6 July 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका मंगलवार का दिन। ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal 6 july 2021
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक सफल रहेंगे।
  • आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 06 July 2021: आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष द्वादशी के दिन सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में वक्री है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है।आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कर्क व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज चन्द्रमा का द्वितीय गोचर विकास के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।लाल व नारंगी रंग शुभ है।

वृष- चन्द्रमा आज इसी राशि में है।आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा।हरा व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। 

मिथुन- चन्द्र का द्वादश व सूर्य का मिथुन गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।नीला व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट दिख रहा है।

कर्क- चन्द्रमा का  एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के एकादश व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के व्यय के  प्रति सतर्क रहें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

कन्या- छात्र कॅरियर में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व गुरु का खष्ठम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है।माता लक्ष्मी जी की पूजा करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। चावल का दान करें।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व बैगनी रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व शक्कर का दान करें।

धनु- आज चन्द्रमा का खष्ठम लेकिन गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक सरकारी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के द्वितीय व चन्द्रमा का पँचम गोचर शुभ है।शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।हरा व बैगनी रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुम्भ-  चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व गुरु का इस राशि में होना संतुलित फल देगा।गुरु जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। 

मीन- चन्द्रमा का तृतीय व गुरु का एकादश गोचर मंगलमय है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat