लाइव टीवी

राशिफल 08 July 2020: तनाव व क्रोध से बचें मीन राशि के लोग, इस राशि के लोगों के लिए अच्छा है दिन

Updated Jul 07, 2020 | 22:39 IST

राशिफल, 08 July: नौकरी को लेकर तुला राशि के जातकों को हो सकता है तनाव। मकर वाले लोग कर सकते हैं नई बिजनेस डील, भगवान सूर्य की करें उपासना। जानिए कैसे रहेगा आपका दिन।

Loading ...
rashifal 08 July, Horoscope today
मुख्य बातें
  • मन की एकाग्रता पर ध्यान दें कर्क राशि के जातक
  • वृश्चिक राशि वाले खिलाएं गाय को गुड़
  • तनाव व क्रोध से बचें मीन राशि के लोग

आज का राशिफल 08 जुलाई: आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व वृश्चिक राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कर्क राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 08 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में उन्नति की उम्मीद की जा सकती है। मित्र लाभ प्रदान करेंगे। जॉब से संबंधित किसी निर्णय को लेकर असमंजस रह सकती है। पीला रंग शुभ है।

 

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। छात्रों के लिए कुछ करने का समय है। धन का व्यय गृह निर्माण में हो सकता है। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। बुध इसी राशि में स्थित होकर व्यवसाय में लाभान्वित करेगा।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: किसी से विवाद ना करें। संबंधों की माधुर्यता पर ध्यान दें। लाल रंग शुभ है। जॉब में सूर्य व चन्द्रमा गोचर से उन्नति होगी। बजरंगबाण का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बड़े भाई के सहयोग से किसी सरकारी कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में बुध त्वचा विकार दे सकता है। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज कई दिनों से रुका कोई सरकारी कार्य बड़े भाई के सहयोग से पूर्ण होगा। जॉब को लेकर तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है।
 
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। मेष व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल रंग शुभ है। अन्न दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज परिवार में किसी संबंध को लेकर तनाव के संकेत हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। आज जॉब में अपनी परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में लाभ रहेगा तथा जल्द की कोई नई बिजनेस डील कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। आज पारिवारिक विवादों से दूर रहें। भगवान सूर्य की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज व्यवसाय में उन्नति रहेगी। शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब को लेकर किसी अधीनस्थ साथी से ही विवाद हो सकता है। तनाव व क्रोध से बचें। लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat