लाइव टीवी

राशिफल 09 July: मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे, वृष राशि वालों का होगा धन खर्च

Updated Jul 09, 2020 | 09:05 IST

राशिफल, 09 July: मिथुन राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में प्यार की मिठास बनी रहेगी। चार राशि के लोगों की लव लाइफ अच्छी रहेगी। कुंभ राशि के जातक करें बजरंगबाण का पाठ। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
राशिफल 09 July, Horoscope today
मुख्य बातें
  • वृष राशि वालों का धन खर्च हो सकता है
  • कर्क राशि के जातकों का रुका काम होगा पूरा
  • संतान की सफलता से खुश रहेंगे मीन राशि के लोग

आज का राशिफल 09 जुलाई: आज का दिन भगवान शिव व विष्णु जी की उपासना का है। श्रावण के इस पवित्र माह में मन को शिव के प्रति समर्पित करें। आज मेष व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला तथा मकर राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 09 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज आपका मन धार्मिक रहेगा। व्यवहार में परिवर्तन सुखद है। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा का प्रभाव भी शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन मन को भगवान शिव की पूजा में समर्पण का है। धन का व्यय अच्छे कार्यों में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण लव लाइफ में प्यार बना रहेगा। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति  होगी। राहु व बुध गोचर के कारण जॉब संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में प्यार की मिठास बनी रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन छात्रों का है। जॉब को लेकर लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। किसी महिला मित्र की सहायता से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आज आपको यश व प्रतिष्ठा देगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। प्यार में विश्वास बनाए रखें। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा आज अति भावुकता ला सकता है। स्वास्थ्य से कष्ट सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: मित्रता को लेकर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में लाभ है। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। गेहूं व गुड़ का दान करें। प्यार में विश्वास को कायम रखें। धन आगमन के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज संतान के विवाह को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। युवा लव लाइफ में तनाव का सामना कर सकते हैं।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: किसी संबंध को लेकर तनाव हो सकता है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। आज वाहन क्रय कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
 
11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। बजरंगबाण का पाठ करें। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। युवा प्यार के मामले में बहुत ही भावुक हो सकते हैं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन आगमन के संकेत हैं। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat