लाइव टीवी

राशिफल 10 July: तुला राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे, विवाद से बचें इस राशि के लोग

Updated Jul 10, 2020 | 09:15 IST

राशिफल, 10 July 2020: श्री सूक्त का पाठ करें मिथुन राशि वाले लोग। कन्या व धनु राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें । मीन राशि वालों का कोई मित्र तनाव दे सकता है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
राशिफल Aaj ka rashifal 10 July, 2020
मुख्य बातें
  • कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है।
  • मिथुन राशि के लोगों का दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
  • प्रेम को लेकर बहुत अच्छा है धनु राशि वालों का दिन।

आज का राशिफल 10 जुलाई: आज का दिन भगवान शिव जी की पूजा अर्चना का है। भगवान शिव मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आज कर्क व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। तुला व कुंभ राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व धनु राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। कन्या व तुला राशि के युवा प्यार में सफल रहेंगे।  आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 10 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज व्यवसाय में संघर्ष है। राजनीति में आज का प्रयास भविष्य में सफलता दिलवा सकता है। छात्र लाभान्वित होंगे। लवलाइफ सुखद रहेगी। पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन युवाओं के लिए सफलता का है। आशावादी बनें। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में उन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। मित्रता लाभ प्रदान करेगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। युवा प्यार के मामले में बहुत संवेदनशील रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा आज व्यवसाय में संघर्ष देगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष रहेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। प्यार में विश्वास कायम रखें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्र सफलता से प्रसन्नता रहेंगे। जॉब में चन्द्रमा आज परिवर्तन की तरफ दिमाग ले जा सकता है। स्वास्थ्य में लाभ सम्भव है। शिव पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। युवा प्यार में छोटी छोटी बातों की इग्नोर करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में प्रगति है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन प्यार से आच्छादित रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में संघर्ष देगा। मीन व धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। प्रेम में वियोग का सामना करना पड़ सकता है। लाल रंग शुभ है। धन का व्यय होगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। जॉब को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। धन आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। प्रेम को लेकर आज का दिन बहुत अच्छा है। प्रेम के विवाह में परिणीत होने का समय आ गया है।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है। मित्रों से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। शनि व चन्द्रमा लाभ देंगे। सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा लव लाइफ में बेवजह का विवाद दे सकते हैं। मंगल गृह निर्माण संबंधित कोई नया कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज कोई मित्र तनाव दे सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। हनुमानबाहुक का पाठ करें। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat