लाइव टीवी

11 जुलाई 2021 का राशिफल: मकर व तुला राशियों को मिलेगा ग्रह गोचर लाभ, कुम्भ राशि के लोगों को मिलेगा लाभ

Updated Jul 10, 2021 | 15:54 IST

Aaj Ka Rashifal 11th July 2021: ज्योतिष से राशिफल के रूप में मिलते हैं भविष्य की परिस्थितियों के इशारे। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रह सकता है, आपका रविवार का दिन।

Loading ...
11 जुलाई 2021 का राशिफल (Photo Credit - iStock)
मुख्य बातें
  • मेष व मकर के जातकों को रहना होगा सेहत के प्रति सचेत।
  • राजनीति में सफल होंगे कर्क व कुंभ राशि के लोग।
  • वृष व कुम्भ राशि के जातक होंगे लाभान्वित।

Aaj Ka Rashifal 11 July 2021: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र व कर्क राशि में है। शनि मकर राशि में ही वक्री है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मकर व तुला राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।

मेष व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं 11 जुलाई का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज धार्मिक यात्रा का विचार आ सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- चन्द्र के तृतीय गोचर की अनुकूलता  के कारण सौभाग्य वृद्धि के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आईटी व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है। बुध व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। स्किन रोग की सम्भावना रहेगी।

कर्क- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में रुका धन प्राप्त होगा। शनि व चन्द्रमा गोचर वाणी से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। मीडिया व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- चन्द्रमा का नवम गोचर आईटी व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा। सफेद व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

धनु- गुरु का एकादश  प्रभाव लाभकारी है। चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।

मकर- शनि का इसी राशि में व चन्द्रमा का सप्तम गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। राहु व शुक्र  व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। सफेद व नीला रंग शुभ है।

कुंभ- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का खष्ठम प्रभाव आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का पंचम गोचर शिक्षा में लाभ दे सकता है। गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज इस राशि से अष्टम है। जॉब व व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat