लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 जुलाई 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये हफ्ता

Updated Jul 11, 2021 | 06:12 IST

साप्ताहिक राशिफल 11 जून से 17 जुलाई 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक- यहां जानिए सभी 12 राशियों में से किस राशि लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह।

Loading ...
Weekly Rashifal, 11 से 17 जुलाई 2021 का साप्ताहिक राशिफल
मुख्य बातें
  • मीन और तुला राशि के जातक आर्थिक स्थिति के प्रति रहें सचेत।
  • कर्क राशि में मंगल शुक्र ग्रहों का गोचर देगा शुभ फल।
  • कन्या और कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह होगी धन की प्राप्ति।

साप्ताहिक राशिफल 11 जुलाई से 17 जुलाई 2021: इस सप्ताह सूर्य मिथुन में, मंगल व शुक्र कर्क में, शनि मकर, गुरु कुंभ तथा बुध व राहु वृष में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मेष राशि में है। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह मीन व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कन्या राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे।

वृश्चिक के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क राशि में मंगल शुक्र ग्रहों का गोचर शुभ है। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rshifal in Hindi)

Weekly Rashifal 11th July to 17th July 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: बुधवार के बाद छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मंगलवार के बाद जॉब में रुके कार्य बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गुरुवार के बाद समय छात्रों के लिए ज्यादा अनुकूल है।नारंगी व सफेद रंग शुभ है। शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।शुक्र व चन्द्र गोचर मंगलवार के बाद धन देगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: इस सप्ताह बिजनेस में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। इस वीक जमीन या मकान क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व आसमानी रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: मंगलवार से शुक्रवार तक का  समय व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। यदि आप जॉब में कोई परिवर्तन चाहते हैं तो इससे सम्बंधित योजनाएं इस सप्ताह अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: इस वीक बुधवार के बाद छात्र अपने कॅरियर में किसी नवीन ऑप्शन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मंगलवार से शुक्रवार तक कई रुके कार्य बनेंगे। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों चावल व चीनी का दान करते रहें। पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह जॉब व  व्यवसाय में विशेष प्रगति है। सूर्य उपासना के साथ साथ हनुमान जी की उपासना करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति बहुत सावधान रहना होगा। मंगल व शुक्र का द्वादश गोचर राजनीतिज्ञों को विशेष लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह जॉब सम्बन्धित कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर प्रतिदिन आशीर्वाद लें। व्यवसाय में कई माह के बाद रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक कार्य होंगे। छात्र प्रगति करेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: इस सप्ताह बुधवार के बाद जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर  व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। जॉब में कर्क व सिंह राशि के मित्रों की सहायता से लाभ संभावित है। बड़े भाई का सहयोग लाभ करेगा।धन का व्यय गृह कार्यों में होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: जॉब में प्रोमोशन संभावित है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह घर पर ही परिवार संग धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का नियमित पाठ करें। शुक्रवार के बाद सुखद यात्रा लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह छात्रों के लिए समय अनुकूल है। बुधवार के बाद जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। मंगल व शनि गोचर शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी की पूजा करते रहें। शनिवार को तिल व काला वस्त्र का दान करें। छात्र प्रगति करेंगे। मंगलवार तक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: गुरु का इसी राशि में गोचर अनुकूल है। मंगल व शुक्र इस राशि से खष्ठम हैं। चन्द्रमा का एकादश गोचर सप्ताह के आरंभ में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह जॉब में पदोन्नति सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। भगवान विष्णु जी की नियमित पूजा करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। गुरुवार को गाय को केला खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: इस सप्ताह स्वास्थ्य में लापरवाही से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। गुरुवार के बाद व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्य में प्रगति हो सकती है।पीला व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में प्रगति होगी। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat