लाइव टीवी

आज का राशिफल 11 जून 2021: मेष व सिंह राशि के जातक को बिजनेस में लाभ, मिथुन राशि के लिए जॉब में प्रगति

Updated Jun 11, 2021 | 05:34 IST

Aaj Ka Rashifal 11 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका शुक्रवार का दिन। राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा।

Loading ...
आज का राशिफल 11 जून 2021
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा व शुक्र का गोचर व्यवसाय में वृष राशि वालों की कार्य योजना को देगा विस्तार।
  • बैंकिंग व मीडिया में कन्या व मीन के जातक करेंगे जॉब चेंज के प्रयास।
  • तुला राशि के लोगों को मिलेंगे जॉब में नए अवसर।

Aaj Ka Rashifal 11 June 2021: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व मिथुन राशि है। गुरु कुंभ में व शनि मकर में वक्री चल रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज धनु व कर्क राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।

सिंह व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज व्यवसाय में  सफलता मिलेगी। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। चन्द्र गोचर शिक्षा में उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृष- चन्द्रमा व शुक्र का गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में उन्नति है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें तथा उनकी 03 परिक्रमा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गृह निर्माण में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य से थोड़ा परेशान रहेंगे।

सिंह- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज विवादों से बच कर रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। पीला व लाल रंग शुभ है।

कन्या- आज बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर छात्रों को लाभ देगा। भगवान विष्णु जी के मंदिर में उनकी चार परिक्रमा करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है।हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। उड़द व तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में कार्य स्थल पर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य मसूर का दान करें। मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज राशि स्वामी गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का सप्तम गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- आज व्यवसाय में किसी कार्य के आरंभ के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य को लेकर तनाव की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा का पंचम व शनि का द्वादश गोचर पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं। शिक्षा में आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व आसमानी  रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शनि हेल्थ को लेकर परेशान कर सकते हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat