लाइव टीवी

आज का राशिफल 12 जून 2021: धनु राशि वाले आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत, सिंह राशि को राजनीति में सफलता

Updated Jun 12, 2021 | 05:15 IST

Aaj Ka Rashifal 12 June 2021: जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका शनिवार का दिन। राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal 12 June 2021
मुख्य बातें
  • आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • आज आद्रा नक्षत्र है।
  • मिथुन का स्वामी बुध होता है।

Aaj Ka Rashifal 12 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में है व आद्रा नक्षत्र है। मिथुन का स्वामी बुध होता है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। मिथुन में चन्द्रमा का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। धनु राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज मंगल व चन्द्रमा गोचर अनुकूल हैं लेकिन राहु जॉब को लेकर तनाव दे सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे।मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है।

वृष- राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र की शुभता के कारण व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। राहु गोचर का आदेश है कि धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। सफेद व नीला रंग शुभ है। छात्रों को  सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। प्रत्येक कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कर्क- संतान के सफलता की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मिथुन व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह- आईटी व बैंकिंग जॉब करने वाले लोग  परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- छात्रों के कॅरियर सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को केला खिलाएं।

वृश्चिक- छात्र शिक्षा में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व गेंहू का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

धनु- व्यवसाय में किसी नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति होगी ।व्यवसाय में धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- शनि का मकर व चन्द्र का खष्ठम गोचर संघर्ष देगा। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। चन्द्रमा व गुरु गोचर जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। बजरंगबाण का पाठ करें। 

कुंभ- इस राशि का गुरु व मिथुन का चन्द्रमा आपके आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है लेकिन हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर जमीन या मकान संबंधित लाभ दे सकता है।नारंगी व पीला रंग शुभ है।गुरु के द्रव्य चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat