लाइव टीवी

राशिफल 12 July: तुला राशि वालों के दाम्पत्य जीवन में हो सकता है तनाव, हनुमानबाहुक का पाठ करें कुंभ वाले

Updated Jul 12, 2020 | 18:42 IST

राशिफल, 12 July 2020: धनु राशि वालों के व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में शुभता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें कुंभ राशि के जातक। जानें आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन।

Loading ...
राशिफल rashifal 12 July, 2020
मुख्य बातें
  • व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे सिंह राशि वाले।
  • तुला राशि वालों को नौकरी को लेकर तनाव संभव है।
  • कुंभ राशि के छात्रों को सफलता मिलेगी।

राशिफल 12 जुलाई: आज चन्द्रमा मीन राशि में है। सूर्य व राहु एक साथ मिथुन राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। आज कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुंभ व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 12 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब को लेकर तनाव रह सकता है। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नेत्र विकार की संभावना है। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब व व्यवसाय में सफलता का है। गृह कार्यों में धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है। प्रेम में विश्वास का धरातल मजबूत रखें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:जॉब में परिवर्तन की सोच रहे हैं। कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही ना करें। दाम्पत्य जीवन में प्यार की मिठास बनी रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज व्यवसाय को लेकर चिंतित रहेंगे। लाल रंग शुभ है। मीन व धनु राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन अच्छा रखेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। ससुराल से लाभ मिलेगा। लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड पाठ करें। अन्न दान करें। छोटे छोटे ईगो अहंकार के प्रतीक है जो आपकी लव लाइफ को डिस्टर्ब कर सकते हैं, इसलिए इनसे बचें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। बुध स्किन विकार दे सकता है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। युवा प्यार के मामले में अति भावुक होने से बचें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में कुछ उथल- पुथल को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। नीला रंग शुभ है। धन का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव से बचें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञों को मंगल व चन्द्रमा गोचर सफलता देगा। पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। स्थिति के अनुसार सामंजस्य बिठाकर प्रसन्न रहने की कला ही प्रेम है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। प्यार में विश्वास को कायम रखें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: धार्मिक कार्यों की दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा गुजरेगा। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। हरा रंग शुभ है। परिस्थितियों के तनाव प्यार की मिठास में घुल जाते हैं।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: छात्रों को सफलता मिलेगी। आज व्यवसाय में संघर्ष है। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में शुभता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज आपकी मैरिज लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। अन्न दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: धन का व्यय गृह निर्माण में हो सकता है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat