लाइव टीवी

राशिफल, 13 July: मिथुन राशि के ल‍िए व्यवसाय में सफलता का दिन, मकर राशि के जातक को म‍िलेगा पिता का सहयोग

Updated Jul 13, 2020 | 22:59 IST

राशिफल, 13 July 2020: मेष राशि के छात्र आज नव उत्साह से प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी में जुटेंगे। वृष राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

Loading ...
राशिफल Aaj ka rashifal 13 July, 2020
मुख्य बातें
  • वृष व सिंह के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मीन व धनु राशि के लोग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति कर सकते हैं।
  • मेष व कर्क राशि के छात्र लाभान्वित होंगे।

आज का राशिफल 13 जुलाई: आज चन्द्रमा सूर्योदय के समय मीन राशि में रहेंगे। आज चित्रा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज का दिन मीन व धनु राशि को विशेष लाभान्वित करेगा। मेष व कर्क राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। वृष व सिंह के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के लोग जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति कर सकते हैं। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 13 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के छात्र आज नव उत्साह से प्रतियोगी एग्जाम की तैयारी में जुटेंगे। पीला रंग शुभ है।जॉब में उन्नति होगी।धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे।कन्या व मिथुन मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में इगो व क्रोध को स्थान मत दें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। वाणी के प्रति सचेत रहें। राहु व बुध इसी राशि में हैं। जॉब से सम्बंधित कोई भी नया निर्णय सोच समझ कर ही लें। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा धार्मिक बनाएगा।आज सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है।आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। क्रोध प्यार के मार्ग का रोड़ा है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: कुछ मित्रों की सहायता से जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। जॉब में प्रगति है। गाय को गुड़ खिलाएं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा ।हनुमान जी की पूजा करते रहें।हरा रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: धार्मिक बने रहेंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज अपनी व्यवहार कुशलता से कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे। हरा रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज  जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। आज अपने आत्मबल को कम मत होने दें। कर्क व धनु राशि के लोग आपके लिए व्यवसाय में  हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: गुरु व चन्द्रमा का गोचर मन को धार्मिक कार्यों की तरफ मोड़ेगा। आज जॉब में  सफलता की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में  किसी नई बिजनेस डील की संभवना रहेगी। पीला रंग शुभ है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज पिता का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में कन्या व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। पहले का धन का निवेश लाभ देगा। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज गृह निर्माण सम्बन्धी कोई नया कार्य प्रारंभ करेंगे। माता का आशीर्वाद लें।धन का निवेश रियल स्टेट में करें। नीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: जॉब से सम्बंधित कोई  विवाद मत करें। धन का व्यय हो सकता है। लाल रंग शुभ है। सिंह राशि के लोगों से लाभ मिलेगा।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat