लाइव टीवी

आज का राशिफल 13 मार्च 2021: आज नौकरी में विवाद से बचें वृष राशि वाले, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Mar 13, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 13 मार्च 2021: तुला व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। आज कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 13 March 2021
मुख्य बातें
  • वृष राशि वालों को आज नौकरी में विवाद से बचना होगा।
  • हेल्थ को लेकर सचेत रहें सिंह राशि के जातक।
  • कुंभ राशि के जातक करें हनुमानबाहुक का पाठ।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र है व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। अभी सूर्य कुम्भ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मकर राशि के जातक राजनीति के फील्ड में लाभ कमाएंगे। तुला व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। सिंह राशि के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आज कर्क राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 13 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में उन्नति की सम्भावना है। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आपको व्यवसाय में नया चैलेंज स्वीकार करना होगा। जॉब में विवादों से बचना होगा। नीला रंग शुभ है। छात्रों के करियर में लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व चन्द्र गोचर के कारण आप स्किन एलर्जी पर ध्यान दें तो बेहतर है। व्यवसायिक उद्देश्यों की पूर्ति हो सकती है। सफेद रंग शुभ है। आज लंबी यात्रा से बचें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रुका कार्य पूर्ण होगा। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीति में लाभान्वित होंगे। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। हेल्थ को लेकर सचेत रहें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज धार्मिक अनुष्ठान करने का समय है। आज जॉब संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रता से खुश रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ आज के लिए लाभप्रद है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। स्वास्थ्य में तनाव सम्भव है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें। सफेद रंग शुभ है। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट में सफल रहेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों के करियर में बहुत सुखद मार्ग बना सकते हैं। शुक्र बिजनेस को नई सकारात्मक दिशा देंगे। हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: जॉब में उच्चाधिकारियों से बड़े लाभ के संकेत हैं। आध्यात्मिक प्रगति से आत्मिक सुख मिलेगा। नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। उड़द का दान करें।
 
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज बिजनेस संबंधित रुके कार्य पूर्ण करें। जॉब में रुके एरियर या धन की प्राप्ति कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है। किसी धार्मिक पुस्तक का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat