लाइव टीवी

आज का राशिफल 12 मार्च 2021: कुंभ राशि वाले करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Mar 12, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 12 मार्च 2021: आज कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। सिंह व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पढ़ें अपना राशिफल।

Loading ...
aaj ka rashifal 12 March 2021
मुख्य बातें
  • पारिवारिक रिश्तों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे मेष राशि के जातक।
  • सिंह राशि के लोग लें भगवान सूर्य का आशीर्वाद।
  • पढ़ें अपना 12 मार्च का राशिफल।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज फाल्गुन माह अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय शतभिषा नक्षत्र व कुम्भ राशि है। अमावस्या को सूर्य व चन्द्रमा एक राशि मे ही गोचर करते हैं। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि साथ हैं। राहु व मंगल वृष में तथा केतु वृश्चिक में है। आज कर्क व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व वृश्चिक के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। सिंह व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 12 मार्च का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्र गोचर अनुकूल है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मकर का चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: चन्द्र व सूर्य का कुम्भ गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनका दर्शन करें तथा उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सूर्य व चन्द्र गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आर्थिक सफलता से खुश रहेंगे। सूर्य व चन्द्रमा का नवम गोचर जॉब में लाभ देगा। विष्णु जी के मंदिर में उनका दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। मसूर का दान करें। धार्मिक यात्रा का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज चन्द्र,सूर्य का कुम्भ व गुरु का मकर गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। लाल रंग शुभ है। मित्र व्यवसाय में  लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व गुरु के इसी राशि में होने से लाभ है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: चन्द्रमा व सूर्य आज इसी राशि में हैं। शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। शनि व चन्द्र गोचर व्यवसाय को लेकर संघर्ष दे सकते हैं। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat