लाइव टीवी

आज का राशिफल 12 नवंबर 2020: मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है केतु, मकर वाले ना करें स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही

Updated Nov 12, 2020 | 04:00 IST

आज का राशिफल, 12 नवंबर 2020: आज सिंह राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मिथुन राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानिए आपका आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 12 November 2020 today
मुख्य बातें
  • केतु  मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है।
  • आज कन्या व मकर राशि के लोग लाभान्वित होंगे।  
  • कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal):  आज सूर्योदय के समय हस्त नक्षत्र व कन्या राशि  है। सूर्य तुला में है। राहु वृष में है। केतु  मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है।आज कन्या व मकर राशि के लोग लाभान्वित होंगे।  कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 12 नवंबर का राशिफल:


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के लोग आज जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आईटी व मीडिया से सम्बद्ध जातकों के जॉब में परिवर्तन की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। आध्यात्मिक मार्ग बनेंगे।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व कुंभ मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बहुत दिनों बाद स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। लंबी दूरी की यात्रा संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।  आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा  व गुरु का गोचर आज धार्मिक कार्य कराते हुए आध्यात्मिक उत्कर्ष देगा। व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।आज आपका व्यवहार बहुत कार्य करेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा का आज का गोचर आपको व्यवसाय में लाभ दे रहा है । धन में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में किसी नवीन पद के प्रस्ताव मिलने की संभावना है। किसी मित्र के घर की यात्रा हो सकती है।श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।नारंगी रंग शुभ है।


8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  जॉब में सफल रहेंगे। छात्र उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। व्यवसाय में लाभ है। तुला व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन आगमन के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। शनि व चन्द्र गोचर स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। मेष एवं धनु राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। आज श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today:  राजनीतिज्ञ  सफल रहेंगे। व्यवसाय में कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। विष्णु मंदिर जाएं व  उनकी चार परिक्रमा करें। सफेद रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  छात्रों को  सफलता मिलेगी।आज बेवजह यात्रा मत करें। पीला रंग शुभ है। माता पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat