लाइव टीवी

दिवाली राशिफल 14 नवंबर 2020: कन्या व वृश्चिक राशि वालों को व्यवसाय में लाभ, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated Nov 14, 2020 | 05:15 IST

आज का राशिफल, 14 नवंबर 2020: कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन शनिवार दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। जानिए आज के दिन का अपना राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 14 November 2020 today
मुख्य बातें
  • तुला राशि के जातक भी व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • मेष व मकर राशि के राजनीतिज्ञों को कूटनीतिक सफलता मिलेगी।
  • कन्या व वृश्चिक राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ होगा।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज शुभ दीपावली है। कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।आज सूर्योदय के समय स्वाती नक्षत्र व तुला राशि है। परिवार संग दीवाली मनाएं। माता पिता व बड़ों का आशीर्वाद लें। आज कन्या व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में लाभान्वित होंगे।

तुला राशि के जातक भी व्यवसाय में प्रगति करेंगे। मेष व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 14 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज दीपावली के दिन व्यवसाय में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।परिवार में प्रसन्नता रहेगी । पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: मंगलमय दीपावली के दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग बनेंगे।  अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का शुभ समय है। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है। संतान को नई दिशा देंगे। भविष्य में धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। गणेश व लक्ष्मी जी का पूजन करें व उनको लड्डू व दूर्वा अर्पित करें। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: दीवाली के पावन पर्व पर व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति है। गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य आरंभ होंगे। लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज सिंह लग्न में पूजा करें। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। माता पिता व बड़ों  का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: शुभ दीपावली।किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर में उनका दर्शन करें व उनकी तीन परिक्रमा करें। नारंगी रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां रहेंगी। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है। पिता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: शुभ दीवाली के दिन व्यवसाय को विस्तार देंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। अन्न का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान  बन सकता है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। पीला रंग शुभ है। माता पिता व बड़ों के आशीर्वाद लाभान्वित करेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: दीवाली के शुभ पर्व पर व्यवसाय में सफलता की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। छात्र अध्ययन को नई दिशा देंगे ।सफेद रंग शुभ है। 

11. कुम्भ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: दीवाली मंगलमय रहेगी। व्यवसाय लाभ प्रदान कर सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान सफल होगा।हरा रंग शुभ है।अन्न का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12 मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: परिवार में खुशहाली रहेगी। व्यवसाय में सफल रहेंगे।धन का आगमन होगा। छात्र सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat