लाइव टीवी

आज का राशिफल 12 सितंबर 2020: कुंभ राशि के जातक गाड़ी चलाने के प्रति न करें लापरवाही, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Sep 12, 2020 | 07:15 IST

आज का राशिफल, 12 सितंबर 2020: वृश्चिक तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 12 September, 2020
मुख्य बातें
  • आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • आज चन्द्रमा कर्क राशि में है।
  • सूर्य सिंह राशि में है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा कर्क राशि में है।कर्क चन्द्रमा की अपनी राशि है। सूर्य सिंह राशि में है। राहु मिथुन में गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

वृश्चिक तथा मीन राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंभ राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 12 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज सन्तान की उन्नति से खुश रहेंगे। आप गृह निर्माण से सम्बंधित विशेष कार्य को सम्पूर्ण करने में प्रयासरत रहेंगे।
जॉब में आज का परफार्मेंस सुखद रहेगा। छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा व मंगल का प्रभाव भी शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन चन्द्रमा व गुरु गोचर मन को धार्मिक  बनाएगा।धन का व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण हर रिश्तों में प्यार बना रहेगा। आज आपकी मृदुभाषिता लाभ प्रदान करेगी।सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  व्यवसाय में प्रगति होगी। आज कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा रंग शुभ है।जॉब में अपने कार्यों से खुश रहेंगे।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। जॉब को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा व गुरु गोचर आध्यात्मिक उत्कर्ष देंगे।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा आज आपको  प्रत्येक कार्यों में उन्नति प्रदान देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति होगी।लाल रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  आर्थिक उन्नति से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। चन्द्रमा आज अति भावुकता ला सकता है।स्वास्थ्य से सुख सम्भव है।गणेश जी की पूजा करते रहें।नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:  आज व्यवसाय में प्रोग्रेस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जॉब से खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।आज कन्या व मकर राशि का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय को लेकर मंगल व चन्द्र गोचर थोड़ा तनाव दे सकते हैं।लाल रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी शुभ लाभ के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज जॉब व व्यवसाय को लेकर नवीन संभावना का उदय हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा। हरा रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी लापरवाही मत करें।अरण्यकाण्ड का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।ससुराल का सहयोग प्राप्त होगा।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:आज चन्द्रमा व गुरु जॉब में आपको सफलता दिलवाएंगे। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। छात्रों के लिए सफलता के संकेत हैं। आज स्वास्थ्य से खुश रहेंगे। लाल रंग शुभ है। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat