लाइव टीवी

आज का राशिफल 13 सितंबर 2020: मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Sep 13, 2020 | 06:07 IST

आज का राशिफल, 13 सितंबर 2020: आज के ग्रह गोचर का लाभ कर्क व धनु राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। मेष राशि के जातक छात्र आत्मबल को कम मत होने दें। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 13 September, 2020
मुख्य बातें
  • आज सिंह व धनु राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी।
  • आज चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र है।
  • आज सिंह व धनु राशि के जातकों को प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मिथुन राशि में रहेंगे।पुनर्वसु नक्षत्र है। आज सिंह व धनु राशि के जातकों को जॉब में सफलता मिलेगी। उनको प्रोमोशन का प्रयास करना चाहिए। मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज के ग्रह गोचर का लाभ कर्क व धनु राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। वृश्चिक राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

पढ़ें अपना 13 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today:  व्यवसाय में प्रगति  है।छात्र आत्मबल को कम मत होने दें। आज जॉब में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। लाल रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज सफलता का दिवस है।मित्रों का सहयोग रहेगा। धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। अन्न दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में उत्कर्ष रहेगा। जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चन्द्रमा से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today:  छात्र शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। कर्क या सिंह राशि के मित्र की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें।पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज चन्द्रमा व बुध सफलता प्रदान करेंगे। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। व्यवसाय से लाभ प्राप्त होगा। बुध के बीज मंत्र के जप के साथ श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज जॉब में विवादों से बचकर सिर्फ अपने कार्य पर फोकस करें। व्यवसाय में वृद्धि के लिए श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है।  आज शिव उपासना का दिवस है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:   किसी बड़े धार्मिक अनुष्ठान का विचार बनाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। बजरंगबाण का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज क्रोध से बचें।जॉब व व्यवसाय में लाभ रहेगा।अपने आत्मबल को बनाए रखें। लाल रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें। जॉब को लेकर कोई भी  निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  शनि व चन्द्र गोचर अनुकूल हैं।आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे ।व्यवसाय को नई सकारात्मक दिशा देंगे। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज कोई रुका कार्य बन सकता है। आज का चन्द्र गोचर लाभप्रद है। नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। अन्न का दान करें।
12 मीन- आज व्यवसाय में उन्नति है।आज कार्यस्थल पर अपने आपको विवादों से दूर रखें। लाल रंग शुभ है। श्री राम रक्षास्तोत्र का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat