लाइव टीवी

आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2020: सिंह-मकर राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे सफलता की प्राप्ति, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Oct 13, 2020 | 01:00 IST

आज का राशिफल, 13 अक्टूबर 2020: मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है।आज धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। जानें आज का विस्तृत राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 13 October, 2020
मुख्य बातें
  • राहु वृष में व केतु वृश्चिक में गोचर कर रहा है।
  • मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • कर्क व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।

आज का राशिफल, 13 अक्टूबर 2020: आज मघा नक्षत्र है।चन्द्रमा सिंह राशि में है। सूर्य कन्या राशि में है। राहु वृष में व केतु वृश्चिक में गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 13 अक्टूबर का राशिफल
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है।आज धन का निवेश रियल स्टेट में कर सकते हैं। जॉब में आपका परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:आज शुक्र व चन्द्रमा टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को सफल बनाएगा।धन का व्यय हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी। यदि आप प्राइवेट जॉब में हैं तो जॉब परिवर्तन  सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। आप अपने कार्य को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद रंग शुभ है। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा  गोचर आज आपको व्यवसाय में सफलता देगा व धन प्राप्ति कराएगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नारंगी रंग शुभ है।श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today:  जॉब में अपने उत्तरदायित्व को लेकर  प्रसन्नता होगी। चन्द्रमा व शुक्र आज धन प्राप्ति  करवा सकता है। गणेश जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। गाय को भोजन दें।


7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today:   शुक्र व चन्द्रमा फाइनेंस व मीडिया से सम्बद्ध जातकों को लाभ देंगे। स्वास्थ्य सुख से संतुष्ट रहेंगे।श्री सूक्त का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today:  मंगल व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि करते हुए  सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें। व्यवसाय में कुछ नए कार्य  के संकेत हैं।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today:  आज जॉब में नवीन उत्तरदायित्व को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सँघर्ष के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  आज घर में ही धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। कन्या व कुम्भ राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। आसमानी रंग शुभ है। यात्रा कर सकते हैं। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए सफलता का है। बजरंगबाण का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। धार्मिक क्रियाकलापों से मन हर्षित रहेगा। अन्न दान करें।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today:  आज किसी व्यावसायिक मामले में सफलता के संकेत हैं।गुरु व चन्द्रमा छात्रों को सफल करेंगे। पीला रंग शुभ है।धार्मिक पुस्तकों का दान करें। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat