लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 11-17 अक्टूबर: इन राशियों को मिलेंगे व्यवसाय में नए अवसर, इनके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर

Updated Oct 12, 2020 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 11 October to 17 October
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगा।
  • बुध इस समय तुला व केतु वृश्चिक राशि में है।
  • मिथुन व कुम्भ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल 11-17 अक्टूबर 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में रहेगा। चन्द्रमा एक राशि में सवा दो दिन रहता है।इस सप्ताह गुरु धनु में,शनि मकर में,मंगल मीन में, राहु वृष में .शुक्र सिंह में व सूर्य कन्या राशि में स्थित है। बुध इस समय तुला व केतु वृश्चिक राशि में है।इस सप्ताह मेष व मकर राशि के लोग बुधवार के बाद विशेष लाभ में रहेंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व धनु राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मिथुन व कुम्भ के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। वृष व तुला के जातक  धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल...

साप्ताहिक राशिफल- 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक:


1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: इस सप्ताह छात्रों की उन्नति होगी। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत भी बनेंगे। मित्रों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।पीला रंग शुभ है। भगवान शिव की नियमित पूजा करें। मंगलवार व रविवार को गेहूं व गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:  इस सप्ताह जॉब की स्थितियां आपके अनुकूल हैं। मंगलवार से शुक्रवार तक वाहन खरीद सकते हैं। व्यवसाय में गुरुवार के बाद लाभ होगा।जल्द ही नए व्यवसाय की पूरी योजना बन जाएगी। सफेद रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें।शुक्रवार को चावल व चीनी  का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: बुधवार के बाद व्यवसाय से लाभ होगा।आपके मन में कई दिनों से चली आ रही व्यावसायिक योजनाएं गुरुवार के बाद अपना पूर्ण रूप लेंगी। गुरुवार व शुक्रवार को धार्मिक यात्रा हो सकता है। हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री रामचरितमानस  का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:  इस सप्ताह संतान की आगे की शिक्षा सम्बन्धित कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब से सम्बन्धित कोई निर्णय लेंगे। गुरुवार से शुक्रवार तक धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त रह सकते हैं।।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। पीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: इस सप्ताह बहुत दिनों से रुका हुआ कोई बड़ा कार्य सम्पन्न  होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित कर सकते हैं। लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह व्यवसाय सम्बन्धित योजनाओं को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। भगवान सूर्य व हनुमान जी की नियमित पूजा करते रहें। रविवार व मंगलवार को गुड़ का दान करें। छात्र सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: इस सप्ताह राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे तथा पॉलिटिक्स में आपका प्रभाव बेहतर रहेगा। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। बुधवार को मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope: मंगलवार तक परिवार में किसी बात की लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। श्री सूक्त का पाठ करते रहें। इस सप्ताह व्यवसाय में धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। छात्र भी सफल रहेंगे।


8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: गुरुवार तक व्यवसाय में खूब लाभ है। इस वीक आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। बुधवार के बाद वाहन खरीद सकते हैं। नारंगी रंग शुभ है। इस वीक किसी रुके कार्य या धन की प्राप्ति हो सकती है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करते रहें। पिता का आशीर्वाद लें। शनिवार को तिल व उड़द  का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: इस सप्ताह व्यावसायिक परिस्थितियां अनुकूल है। मंगलवार के बाद रुके कार्य पूर्ण  होना प्रारम्भ हो जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान से खुश रहेंगे। कन्या व मकर राशि के मित्रों से लाभ है।सफेद व लाल रंग शुभ है।इस सप्ताह किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। 

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से शुक्रवार के मध्य धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति करेंगे। नीला रंग शुभ है। भगवान शिव जी की नियमित पूजा करते रहें। शनिवार को तिल का दान करें। आर्थिक प्रगति होगी। इस सप्ताह पिता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: यह सप्ताह व्यवसाय के लिए सफलता भरा होगा। मंगलवार के बाद कोई रुका कार्य प्रारंभ होगा। नीला रंग शुभ है। मंगलवार से गुरुवार तक कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का नियमित पाठ करते रहें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: यह सप्ताह आपके लिए बहुत हुई मंगलकारी है। धन का आगमन होगा। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति होगी। संतान के शिक्षा सम्बन्धित कोई रुका कार्य सम्पन्न हो सकता है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।अन्न दान करते रहें।
सुजीत जी महाराज

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat