लाइव टीवी

राशिफल,14 July: वृष राशिवालों को जॉब को लेकर रहेगा थोड़ा तनाव, गाय को गुड़ खिलाएं मेष राशि के जातक

Updated Jul 13, 2020 | 23:19 IST

राशिफल, 14 July 2020: मेष राशि वालों के लिए आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करें वृष राशि के जातक। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन...

Loading ...
राशिफल Aaj ka rashifal 14 July, 2020
मुख्य बातें
  • मकर राशि के जातकों को जॉब में परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए।
  • मेष राशिवालों के लिए आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।
  • सिंह राशिवालों को मित्रों की सहायता से कई कार्य बनेंगे।

राशिफल 14 जुलाई: आज का दिन मेष व मिथुन राशि के लोगों के लिए भाग्य वृद्धि कारक है। मकर राशि के जातकों को जॉब में परिवर्तन का प्रयास करना चाहिए। तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

आज के ग्रह गोचर का लाभ कुम्भ व कन्या राशि के जातकों को कुछ ज्यादा ही मिल रहा है। धनु राशि के छात्र जॉब प्राप्त करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 14 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आत्मबल में वृद्धि होगी। आज व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।पीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। धन का आगमन होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। नीला रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा ससुराल पक्ष से लाभ दे सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: मिथुन- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।नीला रंग शुभ है। गेहूं दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  व्यवसाय में सफलता है। गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। अन्न दान करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध मैनेजमेंट स्किल से लाभ देगा। आज आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। जॉब में प्रगति से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सुंदरकांड का पाठ करें। नीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज भावुकता से बचें।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए चावल का दान करना बेहतर होगा। हरा रंग शुभ है।छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है जिससे नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन मंगलमय है।  आत्मबल में वृद्धि होगी। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे।पीला रंग शुभ है। लाल वस्त्र का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज आत्मबल में वृद्धि से कई कार्य बनेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। व्यवसाय को लेकर  कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज व्यवसाय में सफल रहेंगे।छात्र अपने अध्ययन को नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: सफलता का दिवस है। कई दिनों से बिगड़ा कार्य बन सकता है। जॉब परिवर्तन की सम्भावना है। हरा  रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। तिल का दान करें।        

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज जॉब को लेकर खुशी रहेगी।रिश्तों में अपने आपको विवादों से दूर रखें। लाल रंग शुभ है। आज व्यवसाय को लेकर सफलता मिल सकती है। सुंदरकांड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat