लाइव टीवी

राशिफल,15 July: सिंह राशि वालों का दांपत्य जीवन रहेगा अच्छा, इस राशि वालों का हो सकता है विवाद

Updated Jul 14, 2020 | 22:40 IST

राशिफल, 15 July 2020: वृष राशि वालों का धन व्यय हो सकता है। धनु राशि वालों की जॉब में परेशानी के संकेत हैं। जानिए राशिफल के मुताबिक कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
राशिफल Aaj ka rashifal 15 July, 2020
मुख्य बातें
  • वृष राशि वालों का धार्मिक कार्यों में धन व्यय होगा।
  • कन्या राशि वालों को विवादों से खुद को दूर करना होगा।
  • मीन राशि वाले युवाओं की लव लाइफ आज शानदार रहेगी।

राशिफल 15 जुलाई: आज कन्या राशि के जातक व्यवसाय में लाभान्वित होंगे। मीन व धनु राशि के लोग जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।मेष व कर्क राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 15 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के जातक आज जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कार्यों की अधिकता से तनाव की संभावना है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। लव लाइफ में तनाव रहेगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन जॉब में  कुछ अलग करने का है। धन का व्यय हो सकता है। जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। तुला व मकर राशि आज लाभ प्रदान करेगी। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। राहु का इसी राशि में गोचर तथा चन्द्रमा के प्रभाव के कारण जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा मन को धार्मिक कार्यों में संलग्न करेगा। आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। आज आपका पहले का धन का निवेश बहुत कार्य करेगा। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: मित्रों का सहयोग आपको लाभ दे सकता है। जॉब में उन्नति व व्यवसाय में वृद्धि होगी। सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: विवादों से अपने आपको दूर करना होगा। स्वास्थ्य में लाभ के लिए भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। ससुराल से लाभ संभव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज कोई नया व्यावसायिक अनुबंध भविष्य में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला व हरा  रंग शुभ है। अभी जॉब से संबंधित कोई फाइनल निर्णय टालने का प्रयास करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय व जॉब में सफलताओं का है। मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। राजनीति में सफलता मिलेगी।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में परेशानी के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। माता का आशीर्वाद लें। चने की दाल का दान करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: कोई रुका व्यावसायिक कार्य पूर्ण होगा। कन्या राशि के जातक से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है। आज आपका आत्मबल बहुत काम करेगा। मसूर की दाल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट पर वर्क प्रारंभ कर सकते हैं। मित्रों से लाभ है। हनुमान जी की पूजा करें। लाल रंग शुभ है। युवा लव लाइफ का आनन्द लेंगे। राजनीति में सफलता मिलेगी।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज आपको जीवन में हर कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन किसी अपने से ही विवाद की संभावना रहेगी। पीला रंग शुभ है। युवाओं की लव लाइफ आज शानदार रहेगी।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat