लाइव टीवी

आज का राशिफल 16 फरवरी 2021: कर्क राशि वालों को मिलेगा रुका धन, नौकरी के मामले इन राशियों का दिन है अच्छा

Updated Feb 16, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 16 फरवरी 2021: स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे कन्या राशि के जातक। कुंभ राशि के जातक आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 16 february 2021
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि वालों के पूरे होंगे रुके काम।
  • नौकरी को लेकर तनाव में रह सकते हैं तुला राशि के जातक।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): इस समय गुरु, बुध व शनि एक साथ मकर राशि में हैं। आज सूर्योदय के समय मीन राशि व रेवती नक्षत्र है। मकर का स्वामी शनि है। मीन का स्वामी गुरु है। आज मेष व धनु राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। कर्क व मीन राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। वृष व कुम्भ के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। कन्या व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 16 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज जॉब सम्बन्धी किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति से खुश रहेंगे। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: अपनी व्यावसायिक योजना को विस्तार देंगे। आज वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज जॉब को नई दिशा देंगे तथा कई रुके कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में भी कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: जॉब में उन्नति है। रुका धन मिल सकता है। पीला रंग शुभ है। आर्थिक सुख से प्रसन्न रहेंगे। चावल का दान श्रेयष्कर है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: राजनीति में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। आज का दिन आर्थिक प्रगति का है। नारंगी रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: धार्मिक कार्य व आध्यात्मिक उन्नति दिवस है। जॉब में सफलता है। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। ससुराल से लाभ प्राप्त होगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में विवाद की स्थिति आ सकती है। जॉब को लेकर तनावग्रस्त रह सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। माता का आशीर्वाद लें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: गृह निर्माण सम्बंधित कार्यों को विस्तार देंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल रंग शुभ है। मसूर का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन का आगमन होगा तथा उसको नई दिशा मिलेगी। पीला रंग शुभ है। भगवान शिव जी के मंदिर जाएं व उनका आशीर्वाद लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में रुके कार्य के पूर्ण होने से सफल करेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद रंग शुभ है। चावल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शिक्षा में प्रगति है। शनि, शुक्र व चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय में प्रगति प्रदान कर सकते हैं। मूंग का दान करें।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीति को लेकर सूर्य व गुरु चन्द्र गोचर के साथ नया पद प्रदान कर सकते हैं। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat