लाइव टीवी

आज का राशिफल 17 फरवरी 2021: सेहत के प्रति लापरवाही ना करें मकर के लोग, पढ़ें अपना बुधवार का राशिफल

Updated Feb 17, 2021 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 17 फरवरी 2021: वृष राशि के छात्रों के लिए सफलता भरा है दिन। चने की दाल का दान करें वृश्चिक राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

Loading ...
aaj ka rashifal 17 february 2021
मुख्य बातें
  • सेहत के प्रति लापरवाही ना करें मकर राशि के जातक।
  • हनुमान जी की पूजा करते कन्या राशि के लोग।
  • जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व तुला राशि के जातक प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति करेंगे। सिंह व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 17 फरवरी का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: जॉब में प्रोमोशन के मार्ग पर हैं। स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। जॉब में प्रोमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा जॉब में सफलता देंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। लंबी दूरी की यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व आसमान रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:बुध व गुरु गोचर छात्रों को लाभान्वित करेंगे। शुक्र का प्रभाव बैंकिंग जॉब में सफल करेगा। व्यवसाय पर ध्यान दें। नीला रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: व्यवसाय से जुड़े लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। जॉब में उन्नति होगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें। पीला रंग शुभ है। 

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: किसी सन्त के आशीर्वाद से प्रसन्नता होगी। गुरु व बुध का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। नीला व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: बुध व शनि व्यवसाय में उन्नति देंगे। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। श्री सूक्त का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: जॉब में चंद्रमा व गुरु उन्नति की तरफ ले जा सकते हैं। पॉलिटिक्स में शुक्र व चन्द्र गोचर सफलता देगा। लाल रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज गुरु व मंगल गोचर की शुभता के कारण जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही आपको परेशान कर सकती है। धन आगमन के संकेत हैं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन शिक्षा में सफलता का है। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व पीला रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज व्यवसाय के किसी नए कार्य में प्रगति हो सकती है। जॉब में थोड़ा तनाव मिल सकता है। लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat