लाइव टीवी

आज का राशिफल 16 नवंबर 2020: वृश्चिक व मकर राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Nov 16, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 16 नवंबर 2020: कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की द्वितीय को रविवार के दिन भाई दूज का पर्व है। जानिए आज के दिन का अपना राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 16 November 2020 today
मुख्य बातें
  • मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर।
  • वृश्चिक व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • वृष व मिथुन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति ना करें लापरवाही।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय सूर्य तुला में रहेंगे लेकिन प्रातःकाल 07 बजकर 10 मिनट के बाद सूर्य वृश्चिक राशि में जाएंगे। चन्द्रमा भी आज वृश्चिक में है। अनुराधा नक्षत्र है। इस प्रकार आज सूर्य व चन्द्रमा दोनों वृश्चिक सिंह राशि में रहेंगे। राहु वृष में व केतु वृश्चिक में गोचर कर रहा है। यानी सूर्य,चन्द्रमा व केतु तीनों एक साथ वृश्चिक में रहेंगे। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज वृश्चिक व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व मिथुन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 16 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिन अति व्यस्तता का है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय से सम्बद्ध लोगों को सफल बनाएगा।धन का व्यय हो सकता है। हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: व्यवसाय में प्रगति होगी ।जॉब में कोई नया निर्णय ले सकते हैं। हरा रंग शुभ है। किसी नजदीकी रिश्ते से कष्ट सम्भव है।गाय को केला खिलाएं।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में प्रगति का है। छात्र अपने शिक्षा को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य से प्रसन्न होंगे। लाल रंग शुभ है। 

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आर्थिक प्रगति होगी। राजनीति में लाभ है।नारंगी रंग शुभ है। धन का व्यय धार्मिक कार्यों में होगा। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी। फाइनेंस व मीडिया में जॉब करने वालों के निकट भविष्य में प्रोमोशन के चांस सम्भव हैं। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: शुक्र, शनि व चन्द्रमा का प्रभाव व्यवसाय के प्रति लाभप्रद माहौल बनाएगा।  कोई नई बिजनेस डील हो सकती है।जॉब में उन्नति है।पीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज छात्रों को  सफलता की प्राप्ति होगी। मंगल व गुरु रुका धन देंगे। लाल रंग शुभ है। अन्न  दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए किसी विशेष सफलता का है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नीला रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ नवीन अवसर की प्राप्ति करेंगे।

10. मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्य करने का है। तुला या वृष राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा।हरा रंग शुभ है। जॉब में तनाव के संकेत हैं।

11. कुम्भ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज का दिन जॉब में किसी भी प्रकार की लापरवाही का नहीं है। हनुमानचालीसा का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। 

2 मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: जॉब में एकाएक  सफलता से खुश रह सकते हैं।  व्यवसाय को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं।पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat