लाइव टीवी

आज का राशिफल 17 नवंबर 2020: वृश्चिक व कन्या राशि के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Nov 17, 2020 | 05:20 IST

आज का राशिफल, 17 नवंबर 2020: कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की तृतीया को मंगलवार का दिन है। जानिए आज के दिन का अपना राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 17 November 2020 today
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है
  • वृश्चिक व कन्या राशि के छात्रों को मिलेंगे नए अवसर
  • मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है व ज्येष्ठा नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृश्चिक व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। तुला व मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 17 नवंबर का राशिफल:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल, गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जाँब में किसी बात को लेकर तनाव अब समाप्त हो सकता है। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।धन का व्यय हो सकता है। शनि व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में किसी नए कार्य की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज लंबी यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: नए व्यवसाय सम्बन्धी  कोई बड़ा निर्णय लेने के पहले विचार करें। छात्र लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग व प्रोत्साहन मिलेगा। राजनीति में सफलता है। नारंगी रंग शुभ है। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र बार पाठ करें। गुड़ दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध व चन्द्र गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। स्वास्थ्य लाभ से प्रसन्नता होगी। शुक्र व चन्द्र गोचर जाँब में लाभ दे सकता है। हरा रंग शुभ है। बुध के बीज मंत्र का जप करें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: आज का दिन पुराने विवादों को निपटाने का है। जाँब में तनाव संभव है। बजरंगबाण का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है। हेल्थ के प्रति सावधानी बरतें। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा।पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज मंगल,शुक्र व चन्द्र के शुभ प्रभाव से किसी पुराने लंबित कार्य के पूर्ण होने में सफलता की प्राप्ति होगी।धन आगमन  के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है। गुरु के बीज मंत्र का जप करें।

10. मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: व्यवसाय में नवीन अवसर की प्राप्ति का समय है। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। हरा व नीला रंग शुभ है। भगवान शिव की उपासना करें।

11. कुम्भ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। हनुमानबाहुक का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। अन्न दान करते रहें।

2 मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आज वाणी के प्रयोग पर नियंत्रण रखें। कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ है। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat