लाइव टीवी

आज का राशिफल 16 सितंबर 2020: मीन राशि के जातकों को व्यवसाय में रहेगा तनाव, इस राशि वालों को मिलेगा धन

Updated Sep 16, 2020 | 06:22 IST

आज का राशिफल, 16 सितंबर 2020: वृष राशि का लोगों को मिल सकता है धन। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। कन्या राशि के जातक। गुड़ का दान करें मीन राशि के जातक। जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 16 September, 2020
मुख्य बातें
  • सिह राशि के छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • श्री सूक्त का पाठ करें तुला राशि के जातक।
  • कुंभ राशि के लोगों के लिए आज गेहूं का दान करना श्रेयस्कर है।

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज चन्द्रमा सिंह राशि में है। सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र है। आज ही रात्रि 07 बजकर 25 मिनट पर सूर्य सिंह राशि से कन्या राशि में आ जाएंगे। आज मेष व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मेष व कर्क राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कन्या व कुंभ राशि के जातक हेल्थ के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 16 सितंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर तनाव मिल सकता है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सूर्य व चन्द्र गोचर से नेत्र विकार की संभावना है। सफेद रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: शुक्र व चन्द्रमा आज का दिन सफल करेंगे। मंगल व चन्द्र गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में विकास की तरफ अग्रसर होंगे। नीला रंग शुभ है। अन्न दान करें।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: बुध व चन्द्र गोचर के कारण जॉब संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही ना करें। मूंग का दान करें।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: आज हेल्थ को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। चन्द्रमा आध्यात्मिक उत्कर्ष देंगे। पीला रंग शुभ है। कर्क व धनु राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। जॉब में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: गुरु,सूर्य व चन्द्र गोचर अनुकूल है। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। पीला रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: आज किसी मित्र के आगमन से प्रसन्नता होगी। अन्न दान करते रहें। नीला व हरा रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। भावुकता से बचें।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में कुछ उथल पुथल को लेकर थोड़ा तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। धन का आगमन  हो सकता है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर सफलता देगा। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें। व्यवसायियों के लिए आज का दिन अवसर प्राप्ति का है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन छात्रों के लिए बहुत ही शुभ है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से लाभ के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।  

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: आज का दिन रुके कार्य को पूर्ण करने के लिए बेहतर है। धन का व्यय  होगा। नीला रंग शुभ है। जॉब में परिस्थितियों से ताल मेल बैठाइए। उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आज धन का व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में शुभता के लिए कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। आज गेहूं का दान करना श्रेयस्कर है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: व्यवसाय में थोड़ा तनाव है। छात्रों के लिए गुरु व चन्द्रमा नवीन अवसर प्रदान करेंगे। पीला रंग शुभ है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat